• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत खुद को मजबूत बनाने के लिए तैयार कर रहा है आधुनिक लेजर वेपन

Desk by Desk
11/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
लेजर वेपन

लेजर वेपन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इन दिनों भारत के चीन से संबंध लगातार बिगड़ रहे हैं। बीच-बीच में नेपाल और पाकिस्तान से तनाव की खबरें भी आ रही हैं। ऐसे हालातों में भारत खुद को आधुनिक हथियारों से लैस कर रहा है। राफेल लड़ाकू विमान का आना ऐसा ही एक कदम है।

जब से चीन पर कोरोना वायरस के मामले में लापरवाही का आरोप लगा, कई देश उससे व्यापारिक संबंध सीमित करने लगे हैं। खुद भारत ने भी कई चीनी एप्स को बैन कर दिया। साथ ही कूटनीतिक संबंध में भी खटास दिख रही है। ऐसे में बौखलाया हुआ चीन तेजी से आक्रामक हुआ। वो लद्दाख सीमा पर अपने सैनिकों समेत हथियारों का जखीरा तैनात कर चुका है।

सचिन पायलट की शिकायतों को दूर करने के लिए 3 सदस्यीय पैनल का गठन

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी चीन से तनाव घटने के कोई आसार नहीं हैं। यही देखते हुए देश खुद को हर चुनौती के लिए तैयार कर रहा है। हाल में राफेल फाइटर जेट मंगवाए गए। साथ ही साथ सैन्य स्तर पर कई दूसरी तैयारियां चल रही हैं।

हाल ही में अमेरिकन नेवी ने एक हाई-एनर्जी लेजर वेपन का सफल परीक्षण किया। उसका दावा है कि ये बीच हवा में ही एयरक्राफ्ट को गिरा सकता है। अमेरिकन नेवी ने अपने परीक्षण के सबूत के तौर पर लेजर वेपन की कई तस्वीरें भी दीं।

डिफेंस रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने साल 2018 में कई ऐसे हथियारों का सफल परीक्षण किया था। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में ये टेस्ट किया गया। इसके बाद बयान जारी करते हुए डीआरडीओ ने कहा कि 1 किलोवाट की ये लेजर किरणें 250 मीटर की दूरी तक वार करती हैं और किसी भी धातु में 30 सेकंड के भीतर छेद कर सकती हैं। परीक्षण तत्कालीन डिफेंस मिनिस्टर अरुण जेटली की मौजूदगी में किया गया था।

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब भारत और भी आधुनिक लेजर वेपन बनाने की तैयारी में है। खासकर ये डायरेक्टेड एनर्जी वेपन बनाने की तैयारी में है, जो और मॉर्डन और ज्यादा दूरी तक प्रहार करने वाला हो। यह 2 किलोवाट की लेजर होगी, जो लगभग 1 किलोमीटर तक प्रहार कर दुश्मन के टैंक को भेद सके।

ब्राजील में कोरोना संक्रमितों के संख्या 3 लाख के पार, अब तक 1 लाख से अधिक लोगों की मौत

अमेरिका से तुलना करें तो फिलहाल हम काफी पीछे हैं। वहां पर साल 1960 से लेजर हथियारों पर काम चल रहा है और यूएस के रक्षा स्त्रोतों का मानना है कि साल 2022 तक वे 300 किलोवाट के हथियार बना सकेंगे, जबकि 2024 तक ये 500 किलोवाट तक आगे बढ़ जाएगा। यानी भारत अभी इस दौड़ में काफी पीछे है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारत को मौजदूा हालातों में इसके लिए इजरायल या अमेरिका जैसे उन्नत देश से सहायता लेनी चाहिए।

ये हथियार काफी सघन इलेक्ट्रो मैग्नेटिक ऊर्जी वाली बीम बनाते हैं। डीईब्ल्यू मुख्यत: दो तरह के होते हैं, उच्च शक्तिशाली लेजर और माइक्रोवेव। थियार को जला देते हैं और मिसाइल, जहाज, यूएवी और युद्ध क्षेत्र में तैनात उपकरणों की सर्किट को चुटकियों में भून सकते हैं। डीईडब्ल्यू इंसानों को भी नुकसान पहुंचाते हैं क्योंकि ये शरीर के किसी हिस्से में असहनीय गर्मी पैदा कर सकते हैं और इनसे व्यक्ति अंधा भी हो सकता है। माना जा रहा है कि आगे चलकर ये लेजर वेपन काफी मददगार हो सकते हैं। ये केवल लड़ाई में काम नहीं आएंगे, बल्कि आम दिनों में दुश्मन देश की जासूसी रोकने के लिए भी ये काम आ सकते हैं। जैसे ड्रोन्स के जरिए हो रही जासूसी का पता लगने पर ये तुरंत उसे खत्म कर सकते हैं।

Tags: Chinese Army in Ladakhdefence research and development organisationIndian Airforceindian army strengthIndian NavyLaser weapon
Previous Post

अमेरिका में पढ़ रही छात्रा सुदीक्षा की औरंगाबाद के पास सड़क हादसे में मौत

Next Post

चीनी लड़ाकू विमानों को मिसाइलें दागकर खदेड़ा वापस, ताइवान दौरे से बौखलाया मंत्री एलेक्स

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
चीनी लड़ाकू विमान

चीनी लड़ाकू विमानों को मिसाइलें दागकर खदेड़ा वापस, ताइवान दौरे से बौखलाया मंत्री एलेक्स

यह भी पढ़ें

CM Yogi

1 ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के साथ, विकास का सतत प्रयास जारी रखें अधिकारी: योगी

28/07/2023

पांचवी बार यूपी की सीएम बनेंगी मायावती : सतीश मिश्रा

18/12/2021
Now see message on social media site instagram without scene mark

जानिए कैसे कर सकते है इंस्टाग्राम रील्स को अपने फोन में डाउनलोड

17/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version