Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत ने सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का एक और सफल परीक्षण किया

सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस Supersonic missile BrahMos

सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस

नई दिल्ली। भारत ने अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के लैंड अटैक वर्जन का मंगलवार को सफल परीक्षण किया। सेना ने बताया कि मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप से इस क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी ने ट्विटर पर दी है। भारत ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का परीक्षण किया। ब्रह्मोस मिसाइल का निशाना वहां मौजूद एक अन्य द्वीप पर था।

 

इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण सुबह दस बजे किया गया और मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य पर निशाना साधा। यह परीक्षण भारतीय सेना ने किया था। सेना में डीआरडीओ की ओर से विकसित मिसाइल प्रणाली की कई रेजिमेंट शामिल हैं।

पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

ब्रह्मोस मिसाइल की स्ट्राइक रेंज अब 400 किलोमीटर से ज्यादा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, चीन और पाकिस्तान के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा और नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव के बीच भारत इस सप्ताह सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के कई लाइव परीक्षण करेगा।

Exit mobile version