Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Q2 में सबसे खराब अर्थव्यवस्थाओं में भारत दूसरे नंबर पर

GDP

जीडीपी

नई दिल्ली| कोरोना संकट की मार दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की जीडीपी पर लगातार दूसरी तिमाही में भी पड़ा है। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत का दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। सितंबर तिमाही के दौरान भारत की जीडीपी 7.5 फीसदी गिर गई, हालांकि जून तिमाही में 23.9 फीसदी की गिरावट से यह बेहतर है।

वहीं दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन को छोड़कर अन्य सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं COVID-19 महामारी और लॉकडाउन के साथ संघर्ष करती रहीं। 2020 की जुलाई-सितंबर तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था में पिछली तिमाही के 3.2 प्रतिशत की तुलना में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

प. बंगाल लौटे 8,000 आईटी पेशेवरों को मिला रोजगार

दूसर तिमाही में सबसे खराब प्रदर्शन ब्रिटेन का रहा।  प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में एक यूके की जीडीपी में इस दौरान 9.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यूके लगातार तीसरी तिमाही में गिरावट के साथ मंदी के बीच है। 2020 की अप्रैल-जून तिमाही में ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को 21.7 प्रतिशत की सबसे बड़ी मंदी का सामना करना पड़ा।

जुलाई-सितंबर की अवधि में जापानी अर्थव्यवस्था में गिरावट 5.8 प्रतिशत पर पहुंच गई। 1980 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद  अप्रैल-जून तिमाही में जापान की अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड 9.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

Exit mobile version