• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत की ताकत यहां की 135 करोड़ की जनता है : सीएम योगी

Writer D by Writer D
19/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi

Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आजादी का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) प्रधानमंत्री के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करता है। यदि प्रत्येक क्षेत्र का व्यक्ति ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन को जीवन का ध्येय बना ले, तो ऐसे सशक्त व समर्थ भारत का निर्माण होगा, जो दुनिया का नेतृत्व करेगा।

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi) ने कही। वे आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विद्या भारती के माध्यम से देश की आजादी के लिए अपना योगदान देने वाले भारत के सैनिकों के शौर्य और पराक्रम से विद्यार्थियों को अवगत कराने का सफल कार्य किया जा रहा है। इससे सम-विषम परिस्थितियों में कार्य करने वाले सैनिकों के पराक्रम से भावी पीढ़ी को नई दिशा मिल रही है।

बीसी सखियों को मिलेगा नया मेकओवर, वर्दी के रूप में पहनेंगी NIFT की डिजाइन की साड़ियां

मुख्यमंत्री ( Yogi) ने कहा कि कार्यक्रमों की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश के परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, शौर्य चक्र एवं कीर्ति चक्र से सम्मानित वीरों पर डॉक्युमेण्ट्री बनाकर विद्या भारती के विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स से प्रत्यक्ष संवाद का कार्य प्रारम्भ किया गया है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री (Yogi) ने विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त मेजर जनरल प्रभाकर जी की डॉक्युमेण्ट्री का विमोचन किया। उन्होंने विभिन्न पुस्तकों का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि विद्या भारती और उससे जुड़े संस्थान देश ही नहीं बल्कि, दुनिया के तमाम देशों में वर्तमान पीढ़ी को राष्ट्रवादी शिक्षा और भारत के सांस्कृतिक मूल्यों से अवगत कराने का कार्य कर रहे हैं।

हर घर राशन उपलब्ध कराने के वादे पर खरी उतरी योगी सरकार

मुख्यमंत्री (Yogi) ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास है। हमें इस प्रकार की शिक्षा प्रणाली का विकास करना है, जिसके द्वारा ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण हो सके, जो राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत हो, शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित हो और जीवन की चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सके। विद्या भारती के मार्गदर्शन में देश भर में 13,000 विद्यालय संचालित हैं, जिसमें 40 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्या भारती, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत युवा पीढ़ी के निर्माण में संलग्न है।

मुख्यमंत्री (Yogi) ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना पर आधारित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। 10 करोड़ शौचालयों का निर्माण, 03 करोड़ से अधिक लोगों को आवास, 08 करोड़ से अधिक निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन सहित नौ करोड़ विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

सीएम योगी ने विधानसभा गैलरी का किया लोकार्पण

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को समाप्त किया गया। सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना का कार्य किया गया। उग्रवाद व आतंकवाद का खात्मा हुआ। आस्था का सम्मान करते हुए अयोध्या में भव्य श्रीराम मन्दिर का निर्माण हो रहा है, जो साम्प्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकात्मता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत यहां की 135 करोड़ की जनता है। इस अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के पदाधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Tags: Amrit MahotsavLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

दिग्गज बॉक्सर मूसा का 38 साल की उम्र में निधन, मैच के दौरान आया हार्ट अटैक

Next Post

Gyanvapi: दीवानी अदालत में शुक्रवार से आगे न बढ़े कार्यवाही : सुप्रीम कोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
Gyanvapi case

Gyanvapi: दीवानी अदालत में शुक्रवार से आगे न बढ़े कार्यवाही : सुप्रीम कोर्ट

यह भी पढ़ें

ठाकुर द्वारकाधीश ने उड़ेला अबीर गुलाल, टेसू के रंगों से खेली भक्तों संग होली

14/03/2022

राममंदिर शिलान्यास को राजनीति से दूर रखा जाए : शिवपाल सिंह यादव

30/07/2020
रिश्ते सुधारने के उपाय

रिश्तों को बनाना है मजबूत तो दूसरों की बातें सुनना सीखें

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version