• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा को हराने के लिए ही बना इंडिया गठबंधन: शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
11/12/2023
in उत्तर प्रदेश, अमेठी, राजनीति
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी। समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने अमेठी में आज इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए ही इंडिया गठबंधन बना है। आगमी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन यूपी में बहुत मजबूती से लड़ेगा।

समाजवादी पार्टी के नेता ने रविवार को अमेठी में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि अमेठी में सपा का उम्मीदवार होगा या इंडिया गठबंधन का होगा यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा लेकिन अमेठी से इस बार बीजेपी को इंडिया गठबंधन हराकर भेजेगा। उन्होंने आगे कहा समाज का हर वर्ग सपा को सपोर्ट कर रहा है। समाजवादी पार्टी यूपी में बीजेपी को हराने के लिए सक्षम है। अमेठी से कौन उम्मीदवार होगा अभी इस पर विचार विमर्श होगा उसके बाद प्रत्याशी भी उतर जाएगा।

उन्होंने (Shivpal Yadav) कहा “ हमारी राय है बीजेपी को हराने के लिए इंडिया गठबंधन जो बना है वह मजबूत है। वही बसपा द्वारा आकाश आनंद को बसपा की बागडोर सौंपने पर कहा हमारी उनको शुभकामनाएं हैं।

एक सवाल के जवाब में कहा कि यह उनकी पार्टी का मामला है। इसे वह लोग ही जाने की किसे बागडोर देनी है। किसे नहीं हमारी तो उनको शुभकामनाएं हैं। हम इतना जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बहुत मजबूत है। चाहे अल्पसंख्यक समाज हो चाहे पिछड़ा हो चाहे दलित हो या चाहे जिस समाज का हो सभी समाजवादी पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हराने में सक्षम है। हमारी व्यक्तिगत राय विपक्ष के सभी नेताओं को है की इंडिया गठबंधन मजबूत हो और उसमें सब लोग मिल करके भारतीय जनता पार्टी को हारने का काम करें। समय पर तय हो जाएगा कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा। जब हम मंत्री थे समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव की सरकार में नेताजी की सरकार में हमने जितना काम किया है। उतना कोई भी सरकार नहीं कर पाई।

कांग्रेस नेता के घर करेंसी बरामद होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा अभी तक जो भी है सामने आ रहा है। यह सब केवल विपक्ष के यहां ही दिखाई देते हैं। सत्ता पक्ष के यहां नहीं दिखाई देंगे। सत्ता पक्ष के नेताओं के यहां बहुत करेंसी है। वहां कोई नहीं जाता।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन तय करेगा कि किसके चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा । इंडिया गठबंधन में बहुत से चेहरे हैं । बहुत पुराने चेहरे हैं अनुभवी लोग हैं । समय पर सब सामने आ जाएगा इसकी चिंता शायद किसी को नहीं करनी चाहिए। हम इतना जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में हम भारतीय जनता पार्टी को हराकर भेजेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में क्या कर रही हैं। यह यहां के लोगों को पता है। आप लोग बेहतर जानते हैं हमने जो देखा है जो यहां का माहौल तो यही है कि यहां की जनता उनको हराकर भेजेगी। हम इतना जानते हैं इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी यहां मजबूती के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को हरायेगा।

सपा नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) अमेठी में पूर्व कैबिनेट के पुत्र के विवाह के बाद आयोजित समरोह में शिरकत करने आए थे। इसके बाद वे युवा सपा नेता जय सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात किया।

Tags: amethi newsshivpal yadavup news
Previous Post

बढ़ाना चाहते है अपना सिबिल स्कोर, तो आज से ही शुरू करें ये काम

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
Encounter

पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Royal Enfield

मात्र 2 मिनट में लग गया Sold Out का बोर्ड, इस बाइक ने मचाया तहलका

07/12/2021
RBI की तीसरी बैठक

RBI की इस तीसरी बैठक में EMI पर नहीं मिलेंगी नई राहत, न होंगे रेपो रेट में बदलाव

06/08/2020
sleepl

कम नींद लेने की आदत को इस तरीके से करें दूर

12/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version