Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मात्र ढाई घंटे में Asia Cup का चैंपियन बना भारत, सिराज ने अकेले किया श्रीलंका का काम तमाम

India won the Asia Cup for the 8th time

India won the Asia Cup for the 8th time

भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर Asia Cup 2023 का चैंपियन बन गया है। एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हालांकि, श्रीलंका का ये निर्णय गलत साबित हुआ। श्रीलंका की टीम 50 रन पर ढेर हो गयी। वहीं, इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया आसानी से लक्ष्य को हासिल कर ली है।

मोहम्मद सिराज ने झटके 6​ विकेट

फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी ने जमकर कहर बरपाया। सिराज ने 6 विकेट लेकर श्रीलंका को बैकफुट पर ढकेल दिया। इसके बाद श्रीलंका के बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौट गए।

भारत ने रिकॉर्ड 8वीं बार Asia Cup का खिताब अपने नाम कर लिया

Asia Cup (टी20, वनडे) के इतिहास में भारतीय टीम ने ही सबसे ज्यादा 8 बार खिताब अपने नाम किया है। भारत ने 1984, 1988, 1990/91,1995, 2010, 2016 और 2018 और 2023 में एशिया कप का खिताब जीता।

वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसने 6 बार Asia Cup की ट्रॉफी अपने नाम की है। श्रीलंकाई टीम 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में एशिया कप का खिताब जीत चुकी है।

वहीं 2000 और 2012 में Asia Cup का ताज पाकिस्तान के सर सजा था।

दोनों टीमें प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना।

Exit mobile version