Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

Indian Air Force AN-32 aircraft crashes at Jorhat airbase

Indian Air Force AN-32 aircraft crashes at Jorhat airbase

जोरहाट (असम)। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक एएन-32 परिवहन विमान शुक्रवार को असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त (Aircraft Crashes) हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद एयरबेस क्षेत्र में आग की ऊंची लपटें और घना धुआं देखा गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान (Aircraft Crashes) वायुसेना की 43 स्क्वाड्रन से संबंधित था और नियमित सैन्य उड़ान पर था। विमान का उपयोग सैन्य सामग्री और रसद के परिवहन के लिए किया जाता है।

सूत्रों के मुताबिक विमान निर्धारित रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग नहीं कर सका और एयरबेस के घास एवं उबड़-खाबड़ हिस्से में उतर गया। लैंडिंग के दौरान जोरदार धमाका होने के बाद विमान में आग लग गई और वह दो हिस्सों में बंट गया।

हादसे के तुरंत बाद एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पा लिया। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

भारतीय वायुसेना ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि जोरहाट में एक एएन-32 विमान दुर्घटना का शिकार हुआ है। वायुसेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी उपलब्ध होने पर साझा की जाएगी।

फिलहाल, विमान में सवार चालक दल और अन्य सैन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि, जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पूर्वोत्तर भारत में भारतीय वायुसेना का एक महत्वपूर्ण सैन्य अड्डा है, जो क्षेत्र में वायु अभियानों, सैन्य रसद आपूर्ति और रणनीतिक गतिविधियों के संचालन में अहम भूमिका निभाता है।

Exit mobile version