Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारतीय सेना को मिलेगा 118 अर्जुन मार्क 1A टैंक, टारगेट ध्वस्त करने में है माहिर

118 अर्जुन मार्क 1A टैंक

118 अर्जुन मार्क 1A टैंक

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय सेना के लिए 118 अर्जुन एमके-1ए टैंकों की खरीद को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 6000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आएगी।

धर्मेंद्र ने फैंस से कहा- हंसता हूं, हंसाता हूं, मगर उदास रहता हूं

यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। करीब 58 टन वजनी स्‍वदेशी युद्धक टैंक अर्जुन मार्क 1ए को डीआरडीओ ने तैयार किया है। अधिकारयों ने बताया कि इस सौदे पर हस्ताक्षर होने के 30 महीने के अंदर ये टैंक भारतीय सेना को सौंप दिए जाएंगे।

अर्जुन एमके-1 अल्फा ‘युद्ध जीतने की क्षमता वाला विश्व का एक आधुनिक टैंक है। इसमें 71 नई विशेषताओं को शामिल किया गया है। यह किसी भी इलाके में दिन और रात के समय लक्ष्य को सटीकता से भेद सकता है।

Exit mobile version