Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारतीय कप्तान विराट और अनुष्का कोरोना जंग में मदद के लिए आए आगे

Indian captain Virat and Anushka Corona came forward to help in the battle

Indian captain Virat and Anushka Corona came forward to help in the battle

देशभर में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है। एक बार फिर कोरोना ने लोगों का जीना दुर्लभ कर दिया है। ना लोगों के पास खाने के लिए है ना ही उनके पास कोई काम है। ऐसे में अब बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों की मदद से आगे आए हैं। विराट-अनुष्का ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया है। दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 

सुशील की बढ़ी मुश्किलें, घायल पहलवान ने बयान में किया अहम खुलासा

इसमें वे कहते हैं, ‘भारत में हालात काफी कठिन है। दिन रात हमारे लिए लड़ रहे लोगों को सलाम। लेकिन अब उन्हें जरूरत है, हमारे सपोर्ट की और उनके साथ खड़े होने की। इसलिए हम एक फंड रेजर की शुरुआत की है।’

 

युवाओं का टीकाकरण सात जिलों से बढ़कर यूपी के 17 नगर निगमों तक पहुंचा

बता दें कि अनुष्का ने 1 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं किया था। अनुष्का ने फैंस को सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पर धन्यवाद दिया और एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में देश जब कोविड-19 संकट से जूझ रहा है तो उन्होंने अपना जन्मदिन मनाना उचित नहीं समझा। वीडियो में अनुष्का ने संकट की इस घड़ी में अपने प्रशंसकों से एकजुट होने और देश का समर्थन करने की भी अपील की।

 

Exit mobile version