Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान  विराट कोहली ने रचा इतिहास

Indian cricket team captain Virat Kohli created history

Indian cricket team captain Virat Kohli created history

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाडी़ और कप्तान विराट कोहली अक्सर कई रिकॉर्ड्स तोडते नज़र आते हैं। ठीक ऐसा ही कुछ अभी हुआ है। बता दे इस बार ये रिकॉर्ड मैदान पर नहीं सोशल मीडिया पर टूटा है। दरअसल हाल ही में विराट ने सोशल मीडिया की दुनिया में इतिहास रच दिया। कप्तान कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर और एशिया के पहले सेलेब्रिटी बन गए हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 125 मिलियन यानी 12 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं। 31 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक कुल 1175 पोस्ट की हैं।वहीं, विराट इंस्टाग्राम पर सिर्फ 201 लोगों को फॉलो करते हैं। उन्होंने भारतीय प्रधान मंत्री को भी पीछे कर दिया है। बता दे विराट कोहली के अलावा कोई क्रिकेटर इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन के क्लब में शामिल नहीं है। विराट के अलावा द रॉक के नाम से मशहूर एक्टर ड्वेन जॉनसन, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार और लियोनेल मेसी इस क्लब में शामिल हैं।

‘रेमडेसिविर’ की कालाबाजारी करते RML का डॉक्टर व KGMU के संविदाकर्मी गिरफ्तार

इसके अलावा सेलेब्स में बेयॉन्से और एरियाना ग्रैंड इस एलीट क्लब में शामिल हैं। वहीं खिलाड़ियों के बारे में बात करे तो इंस्टाग्राम पर विराट से आगे केवल तीन खिलाड़ी हैं।  इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो की फॉलोवर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। रोनाल्डो को 290 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं वहीं उसके बाद मेसी का नम्बर आता है, मेसी को 200 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं तीसरे नम्बर पर ब्राजील के नेमार हैं। नेमार के फॉलोवर्स की संख्या 151 मिलियन है।

 

Exit mobile version