• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वेदों के ज्ञान के कारण ही भारतीय संस्कृति समृद्ध: सीएम धामी

Writer D by Writer D
09/10/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को कनखल स्थित सूरत गिरि बंगले में महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान एवं वेदस्थली शोध संस्थान द्वारा आयोजित क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी संतों व विद्वानाें को वेदों के संरक्षण की दिशा में तत्परता से कार्य करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वेद हमारी सनातन संस्कृति का आधार हैं। वेदों के कारण ही हमारी संस्कृति समद्ध और पूज्य है।

महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन के डा. विरूपाक्ष वी जड्डीपाल ने कहा कि आज वेदों की न्यूनता होती जा रही है। आज ऋग्वेद के विद्वान तो काफी है, किन्तु सामवेद, अथर्ववेद, यजुर्वेद के विद्वानों की संख्या काफी कम है। यूं कहें की कुछ ही विद्वान इन वेदों के शेष हैं। उन्होंने कहा कि वेदों की न्यूनता को हमें समाप्त करने के लिए इसका संरक्षण करना होगा, यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो हम अपनी संस्कृति का खो देगें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सूरत गिरि बंगला गिरिशानंदाश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहा कि कार्यक्रम में विद्वानों के मंथन से जो अमृत निकला है यदि हम इस पर अमल करें तो अपना ही नहीं समूचे विश्व का कल्याण कर सकते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को साधुवाद दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से वेदों के संरक्षण के लिए अचित कार्य करने की अपील की।

सीएम धामी ने छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ, चारधाम के लिए हुई रवाना

हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि वेदों के ज्ञान के बिना हम अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्य काल में वेदों और संस्कृत के संरक्षण के लिए तीन-तीन विश्व विद्यालयों को मान्यता दी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में और कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानन्द गिरि महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ललितानन्द गिरि महाराज, स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, स्वामी विश्वस्वरूपानंद गिरि, स्वामी उमाकांतानंद गिरि, स्वामी कमलानंद गिरि, राहुल पाण्डेय, अमित पाठक, आचार्य शिवपूजन, बालकृष्ण त्रिपाठी, डॉ. दामोदर परगांई सहित अधिकारी तथा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiharidwar newsUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ, चारधाम के लिए हुई रवाना

Next Post

सीएम धामी ने स्वामी ब्रह्मलीन प्रकाशानंद महाराज को दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने गंगा कॉरिडोर परियोजना एवं लघु जल विद्युत के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

28/03/2026
CM Dhami met Union Minister Ashwini Vaishnav
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा

28/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व लोक अदालत का किया शुभारम्भ

28/03/2026
Uttarakhand gets a big gift in the Centre's SASCI guidelines
राजनीति

केंद्र की SASCI गाइडलाइंस में उत्तराखंड को बड़ी सौगात, “Pride of Hills” से मिलेगा 3460 करोड़ का अतिरिक्त प्रोत्साहन

28/03/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

विपक्ष के दावों पर ‘सैनी’ का प्रहार: 2 लाख सिलेंडर और हजारों पंप, राज्य में सब ‘ओके’

28/03/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी ने स्वामी ब्रह्मलीन प्रकाशानंद महाराज को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

CM Yogi

झूठ बोलता है गाजीपुर का एक माफिया, खुद को ब्रिगेडियर उस्मान के परिवार का बताता है : योगी

26/05/2024
23 सितंबर को झमाझम बारिश Heavy rain on 23 september

मौसम विभाग का अलर्ट जारी : यूपी के 6 जिलों में अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश

27/08/2020
Arvind Kejriwal

तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल को तत्काल राहत नहीं, SC ने ED से मांगा जवाब

15/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version