Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारतीय हॉकी स्टार रुपिंदर पाल ने लिया संन्यास

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के स्टार ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और कहा कि वो चाहते हैं कि अब युवाओं को मौका मिले। रुपिंदर सिंह टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

मनीष गुप्ता के परिवार से मिले अखिलेश यादव, बोले- योगीराज में पुलिस जान ले रही है

रुपिंदर पाल सिंह ने लिया संन्यास

रुपिंदर पाल सिंह ने संन्यास की जानकारी देते हुए कहा, मैंने भारतीय हॉकी टीम से रिटायर होने का फैसला किया है। पिछले दो महीने निसंदेह मेरे जीवन के बेहतरीन दिन रहे हैं। मेरे साथियों के साथ टोक्यो में पोडियम पर खड़े होना एक ऐसा अविश्वसनीय अनुभव है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।

मुझे लगता है कि अब युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जगह देने का मौका आ गया है जिससे कि वे भी उस अनुभव को जी सके जो मैंने पिछले 13 साल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हासिल किया।

Exit mobile version