Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारतीय हॉकी टीम के एसवी सुनील ने किया संन्यास का ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय पुरूष हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी एसवी सुनील ने संन्यास का एलान कर दिया है। वो अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाकी खेलते नजर नहीं आएंगे। सुनील ने नेशनल कैंप से अपना नाम वापस ले लिया है और इसी के साथ उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी है।

बता दें कि, अर्जुन अवार्ड अपने नाम कर चुके एसवी सुनील को आज भी इस बात का अफसोस है कि वे टोक्यो ओलिंपिक 2020 के लिए भारतीय हाकी टीम में जगह नहीं बना सके। 2007 से लेकर अब तक उन्होंने 264 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिनमें 72 गोल उन्होंने दागे हैं। उनसे पहले अमरिंदर भी संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।

ऑटो-डेबिट पेमेंट में हुआ बड़ा बदलाव, अब बैंक को करना होगा ये काम

ट्विटर पर एसवी सुनील ने अपने रिटायरमेंट का एलान करते हुए लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है, मेरा शरीर कहता है कि मैं इसे अभी भी कर सकता हूं, मेरा दिल कहता है कि इसके लिए जाओ, लेकिन मेरा मन कहता है कि ब्रेक लेने का समय आ गया है।

उन्होंने लिखा कि, पहली बार भारतीय जर्सी पहनने के 14 साल से अधिक समय के बाद, मैंने अगले हफ्ते शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर के लिए खुद को अनुपलब्ध रखने का फैसला किया है।

बता दें कि, 2014 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे सुनील ने रूपिंदर सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा के रिटायरमेंट के दो दिन बाद अपने संन्यास की घोषणा की है। रूपिंदर सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा दोनों टोक्यो ओलिंपिक में भारत की कांस्य पदक विजेता टीम के हिस्सा थे।

Exit mobile version