• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार दशक बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहुंची सेमीफाइनल में

Writer D by Writer D
01/08/2021
in Main Slider, World, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, खेल
0
hockey team

hockey team

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आठ बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली। मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने रविवार को क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को 3-1 से मात दी। यह 41 साल बाद है जब पुरुष हॉकी में भारत ने ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

इस मुकाबले में भारत के लिए दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और हार्दिक सिंह ने 1-1 गोल किया जबकि ब्रिटेन का एकमात्र गोल वार्ड ने तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से कुछ क्षण पहले पेनल्टी कॉर्नर पर किया। ओलंपिक में भारत और ब्रिटेन का सामना 9वीं बार हुआ और भारत ने अब जीत-हार का अपना रिकॉर्ड 5-4 कर लिया है।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले क्वार्टर में ही दिलप्रीत सिंह के गोल से उसने बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में गुरजंत सिंह के गोल से बढ़त को दोगुना कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर भारत के पक्ष में 2-0 रहा। तीसरा क्वार्टर खत्म होने से करीब एक मिनट पहले ब्रिटेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाया। इस क्वार्टर की समाप्ति से कुछ क्षण पहले ब्रिटेन को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर गोल कर उसने स्कोर 1-2 कर दिया।

Tokyo Olympic: पीवी सिंधु ने जीता कांस्य, भारत के खाते में जुड़ा दूसरा मेडल

चौथे क्वार्टर की समाप्ति से करीब 6 मिनट पहले भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान मनप्रीत सिंह को येलो कार्ड दिखाया गया। इसी बीच मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने गजब की तेजी दिखाते हुए शानदार मैदानी गोल दागा और स्कोर 3-1 कर दिया। इसी स्कोर के साथ भारत ने जीत दर्ज की। भारत का तीन अगस्त को होने वाले सेमीफाइनल मैच में सामना बेल्जियम से होगा। बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में स्पेन को 3-1 से हराया है। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी की भिड़ंत होगी।

ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-7 से मिली हार के अलावा भारतीय टीम ने टोक्यो में शानदार प्रदर्शन किया। उसने लीग चरण में पांच में से चार मैच जीते और पूल ए की तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर ब्रिटेन ने दो जीत दर्ज की और दो हार के अलावा एक ड्रॉ के बाद वह पूल बी में तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद लगातार तीन मैच जीते।

ओलंपिक में भारत को आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था, जब वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में टीम ने पीला तमगा जीता था। उसके बाद से भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई और 1984 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहने के बाद वह इससे बेहतर नहीं कर सकी। बीजिंग में 2008 ओलंपिक में टीम पहली बार क्वालीफाई नहीं कर सकी और 2016 रियो ओलंपिक में आखिरी स्थान पर रही।

पिछले पांच साल में हालांकि भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन में जबर्दस्त सुधार आया है जिससे वह विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंची। दो साल पहले कोच बने ऑस्ट्रेलिया के ग्राहम रीड के आने के बाद से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और और फिटनेस का स्तर बढ़ा। पहले दबाव के आगे घुटने टेकने वाली टीम अब आखिरी मिनटों तक हार नहीं मानती है।

Tags: Badminton Hindi NewsBadminton News in Hindiindia at olympicsIndian hockey teamkamalpreet kaurnirban lahirOlympic GamesolympicsPV SindhuSatish Kumarsindhusports news in hindiTokyoTokyo Olympics 2020Tokyo Olympics 2021tokyo olympics day 10tokyo olympics indiatokyo olympics livetokyo olympics live day 10udayan maneटोक्यो 2020टोक्यो ओलंपिकटोक्यो ओलंपिक 2020टोक्यो ओलंपिक 2021
Previous Post

मणिपुर कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए ये दिग्गज नेता

Next Post

अन्नदाताओं के मसीहा बने सीएम योगी, 6.80 करोड़ का किसानों को किया भुगतान

Writer D

Writer D

Related Posts

Jaffar Express
अंतर्राष्ट्रीय

जाफर एक्सप्रेस पर हमला! पाकिस्तानी सेना के कई जवानों के मारे जाने की आशंका

07/10/2025
PM Modi completes 24 years in power
Main Slider

CM से PM तक का सफर… मोदी ने सुनाई अपनी 24 साल की कहानी

07/10/2025
Bihar Election
Main Slider

सिर चढ़ कर बोल रही टिकट बंटवारे की खीज

07/10/2025
Minority Education Bill 2025
Main Slider

उत्तराखंड में मदरसे बनेंगे इतिहास! राज्यपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 को दी मंजूरी

07/10/2025
15th death due to kidney failure in Chhindwara
Main Slider

छिंदवाड़ा में किडनी कांड का कहर जारी, डेढ़ साल की धानी ने नागपुर में तोड़ा दम

07/10/2025
Next Post

अन्नदाताओं के मसीहा बने सीएम योगी, 6.80 करोड़ का किसानों को किया भुगतान

यह भी पढ़ें

सुभाष चंद्र बोस की जयंती birth anniversary of Subhash Chandra Bose

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन

23/01/2021
mukhyamantri bal seva yojna

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ तीन लाख रूपये सालाना आय वाले भी ले सकेंगे

08/07/2021
Corona

देश में 2.31 लाख मरीज हुए कोरोना मुक्त, रिकवरी रेट हुआ 92.48 प्रतिशत

02/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version