Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारतीय मूल के डांसर ने भांगड़ा की ऑनलाइन कक्षा चलकर जीता ब्रिटेन में सम्मान

राजीव गुप्ता

राजीव गुप्ता

लंदन| भारतीय मूल के एक डांसर ने लॉकडाउन में अपने नृत्य को भांगड़ा-व्यायाम की ऑनलाइन कक्षाओं में बदल दिया, जिससे प्रभावित होकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने उन्हें पॉइंट्स ऑफ लाइट सम्मान प्रदान किया है।

राजीव गुप्ता ने लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से लॉकडाउन के दौरान मुफ्त में ऑनलाइन भांगड़ा-व्यायाम कक्षाएं संचालित की। गुप्ता का मानना है कि तेज गति और ऊंची बीट वाले पारंपरिक भारतीय नृत्य भांगड़ा करने से व्यायाम भी हो जाता है। उन्होंने इस भावना के साथ सोशल मीडिया मंचों पर भांगड़ा-व्यायाम की कक्षाएं चलानी शुरू की। इसके फलस्वरूप उन्हें पिछले सप्ताह पॉइंट ऑफ लाइट सम्मान से नवाजा गया।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ करा रहे हैं ‘हनुमान चालीसा’का पाठ, ये है वजह

समाज में परिवर्तन लाने वाले लोगों को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री द्वारा यह सम्मान दिया जाता है। प्रधानमंत्री जॉनसन इससे पहले भांगड़ा और भारत में विवाह समारोहों में किए जाने वाले अन्य प्रकार के भारतीय नृत्य के प्रति अपना प्रेम जता चुके हैं। उनकी पूर्व पत्नी मरीना व्हीलर की मां दीप कौर का संबंध पंजाब से था।

Exit mobile version