Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारतवंशी महिला की रहस्यमयी हालात में मौत, दूसरे राज्य में मिला शव

Dead Body

Dead Body

टेक्सास। अमेरिका में रह रही एक 25 वर्षीय भारतवंशी महिला टेक्सास से इसी महीने की शुरुआत में लापता हुई थी। लापता होने के एक दिन बाद ओक्लाहोमा राज्य में लगभग 322 किलोमीटर दूर उसका मृत शरीर (Dead Body) पाया गया।

लहरी पथिवाड़ा को आखिरी बार मैक्किने उपनगर में अपनी काली टोयोटा चलाते हुए देखा गया था। टेक्सास की वाव समुदाय समूह ने महिला के लापता होने के संदेश को बढ़ाने में मदद की थी। महिला 12 मई को लापता हुई ती और एक दिन बाद ही उसका मृत शरीर पाया गया।

मैक्किने के एक स्थानीय व्यक्ति ने पथिवाड़ा को डलास उपनगर में एल डोराडो पार्कवे और हार्डिन बुलेवार्ड क्षेत्र के आसपास एक काले रंग की टोयोटा चलाते हुए देखा था। 12 मई को दफ्तर से घर न लौटने पर उसके परिवार वाले चिंतित हो गए थे। ओक्लाहोमा में उसके परिवार और दोस्तों द्वारा उसके फोन को ट्रैक किए जाने के बाद पुलिस को कथित तौर पर सतर्क कर दिया गया था।

लोकसभा चुनाव में भाजपा की नाव पलट देगी जनता: अखिलेश यादव

पथिवाड़ा एक ओवरलैंड पार्क रिजनल मेडिकल सेंटर में काम करती थी। उसके फेसबुक अकाउंट के अनुसार वह उसने कैनसस विश्वविद्यालय से स्नातक किया और ब्लू वैली वेस्ट हाई स्कूल की छात्रा थी।

पथिवाड़ा की अचानक हुई मौत ने उसके परिवार, दोस्तों और समाज को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।

Exit mobile version