Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

WTC के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने मिल्खा सिंह को दी श्रधांजली

Indian team pays tribute to Milkha Singh in the final match of WTC

Indian team pays tribute to Milkha Singh in the final match of WTC

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन के एजिस बाउल मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। शुक्रवार को पहले दिन का खेल बारिश की वजह से धुल गया था। भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात को निधन हो गया। वो एक महीने कोराना संक्रमण के बाद जटिलताओं से जूझ रहे थे।

टीम इंडिया ने फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह को अपनी श्रद्धांजलि दी। मिल्खा सिंह को याद करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने ब्लैक आर्म बैंड पहना हुआ है। 1958 के राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और 1960 के ओलिंपियन मिल्खा सिंह ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। मिल्खा 20 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे।  इससे पहले रविवार को उनकी 85 वर्षीया पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल जगत से कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

संक्रामक बीमारियों से यूपी को बचाएगा योगी सरकार का ‘दस्तक’ अभियान

मिल्खा सिंह की उपलब्धियों की बात करें तो चार बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा ने 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी पीला तमगा हासिल किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1960 के रोम ओलंपिक में था जिसमें वह 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 1956 और 1964 ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 1959 में पद्मश्री से नवाजा गया था।उनके परिवार में उनके बेटे गोल्फर जीव मिल्खा सिंह और तीन बेटियां हैं।

 

Exit mobile version