Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारतीय अब अपने घर भेज रहे अधिक पैसा

economy

अर्थव्यवस्था

मुंबई। देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार के संकेत दिखने लगे हैं। एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में प्रवासी मजदूरों के घर पैसे भेजने में बढ़त दर्ज की गई और यह फरवरी के स्तर से ऊपर पहुंच गई।

रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में नए पंजीकरण की संख्या मे भी बढ़त दर्ज की गई है। एक और अच्छी बात इस दौरान जनधन खातों की संख्या में बड़ी वृद्धि होना है। इनकी संख्या अब 41 करोड़ के पार जा चुकी है।

प्याज की बढ़ती महंगाई से निजात के लिए सरकार ने किया ये उपाय

प्रवासी मजदूरों द्वारा अपने घरों को भेजे जाने वाले पैसे में अप्रैल में लॉकडाउन के बाद भारी गिरावट आई थी। जून और जुलाई से इसमें सुधार देखा गया। जबकि सितंबर के आंकड़े कोविड-19 महामारी से पहले फरवरी के स्तर को भी पार कर गए हैं। यह दिखाता है कि प्रवासी मजदूर आजीविका के लिए काम पर लौटने लगे हैं।

हालांकि अगस्त में कई इलाकों में भारी बारिश के चलते काम बाधित रहा और मजदूरों के घर पैसे भेजने में गिरावट दर्ज की गई। एसबीआई रिसर्च का प्रवासी मजदूरों के घर पैसे भेजने का सूचकांक फरवरी में 112 अंक था जो आमतौर पर 100 के आसपास रहता है।

Exit mobile version