Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुनिया के इन 16 देशों में ‘बिना वीजा’ घूम सकते हैं भारतीय

16 देशों में ‘बिना वीजा’ घूमें Visit 'without visa' in 16 countries

16 देशों में ‘बिना वीजा’ घूमें

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान विदेश मंत्रालय ने बड़ी जानकारी दी है। संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरकार ने बताया क़ी दुनियाभर में 16 ऐसे देश हैं, जहां भारतीय बिना वीजा के यात्राएं कर सकते हैं। इसके अलावा 43 देश वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा देते हैं।

इसके अलावा 36 देश ऐसे हैं। जहां भारतीय साधारण पासपोर्ट के आधार पर यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि राज्यसभा में लिखित पूछे गए एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने बताया कि दुनियाभर में कई ऐसे देश हैं। जहां भारतीय बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा 43 देश वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा देते हैं और 36 देश साधारण पासपोर्ट धारकों को ई-वीजा की सुविधा भी देते हैं।

कोविड-19 के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था में 5.9 प्रतिशत की कमी का अनुमान
सरकार ने बताया कि देशों में यात्रा के लिए वीजा की आवश्यक्ता नहीं होती है, जिनमें मॉरीशस, मोंटसेराट, नेपाल, समोआ, सेनेगल, त्रिनिदाद और टोबैगो,नीयू द्वीप,बारबाडोस, भूटान, डोमिनिका, ग्रेनाडा, हैती, हांगकांग SAR, मालदीव, समोआ, सेनेगल, त्रिनिदाद और टोबैगो, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस और सर्बिया देश शामिल हैं।

सरकार के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा प्रदान करनस वाले देशों में ईरान, इंडोनेशिया और म्यांमार शामिल हैं, जबकि श्रीलंका, न्यूजीलैंड और मलेशिया उन 36 देशों के समूह में हैं, जिनके पास ई-वीजा सुविधा है।

धोनी को लेकर बोले गंभीर- बैटिंग ऑर्डर में ऊपर और फ्रंट से लीड आना चाहिए

मुरलीधरन ने कहा कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सरल बनाने के लिए भारतीयों को वीजा मुक्त यात्रा, वीजा-ऑन-अराइवल और ई-वीजा सुविधा प्रदान करने वाले देशों की संख्या बढ़ाने के लगातार प्रयास कर रही है।

Exit mobile version