• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टाइफाइड से बचाव करेगा स्वदेशी टीका, एक साथ कई बैक्टीरिया पर करेगा हमला

Writer D by Writer D
27/03/2024
in स्वास्थ्य
0
Typhoid

Typhoid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बच्चों को टाइफाइड (Typhoid) से बचाने के लिए भारतीय शोधकर्ताओं ने एक ऐसे टीका की खोज की है जो एक साथ बैक्टीरिया के कई स्वरूपों पर हमला करने में सक्षम है।

यह टीका साल्मोनेला टाइफी और साल्मोनेला पैराटाइफी दोनों तरह की बीमारी में सुरक्षा करेगा। कोलकाता स्थित राष्ट्रीय हैजा एवं आंत्र रोग संस्थान ने इसे तैयार किया है। इसकी गुणवत्ता का सही आकलन करने के लिए नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने निजी कंपनियों के साथ मिलकर काम करने की घोषणा की है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, बच्चों में टाइफाइड (Typhoid) का कारण साल्मोनेला बैक्टीरिया बनता है। कई देशों में यह संक्रमण सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियां पैदा कर रहा है। देरी से जांच और एंटीबायोटिक प्रतिरोध के चलते कई बिना लक्षण के मामले भी समुदाय में सक्रिय रहते हैं। इस गंभीर चुनौती का सामना करने के लिए भारतीय शोधकर्ता पिछले कई वर्ष से इस तरह के टीके की खोज कर रहे थे। अध्ययन के दौरान यह टीका एस. टाइफी, एस. पैराटाइफी, एस. टाइफी म्यूजियम और एस. एंट्राइटिस के खिलाफ पर्याप्त सुरक्षात्मक एंटीबॉडी पैदा करने में सक्षम पाया है। यह एक बहु संयोजी टीका साल्मोनेला सेरोवर्स के सभी स्वरूपों पर असरदार है।

मौजूदा दो टीकों से ज्यादा असरदार

अभी भारत के पास टाइफाइड (Typhoid) से बचाव के लिए दो अलग-अलग तरह के टीका हैं। एक भारत बायोटेक कंपनी ने तैयार किया। इस टाइपबार टीसीवी टाइफाइड टीका को 2017 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से स्वीकृति मिली। इसके बाद बायोलॉजिकल ई ने वी-आई-सीआरएम 197 टाइफाइड टीका तैयार किया, जिसे 2020 में डब्ल्यूएचओ ने मान्यता दी है। यह नया टीका इन दोनों से ज्यादा असरदार होगा।

IPL 2024: शुभमन पर लगा लाखों रुपये का जुर्माना, CSK के खिलाफ की थी यह गलती

अभी भारत के पास टाइफाइड (Typhoid) से बचाव के लिए दो अलग-अलग तरह के टीका हैं। एक भारत बायोटेक कंपनी ने तैयार किया। इस टाइपबार टीसीवी टाइफाइड टीका को 2017 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से स्वीकृति मिली। इसके बाद बायोलॉजिकल ई ने वी-आई-सीआरएम 197 टाइफाइड टीका तैयार किया, जिसे 2020 में डब्ल्यूएचओ ने मान्यता दी है। यह नया टीका इन दोनों से ज्यादा असरदार होगा।

टिकाऊ एंटीबॉडी किसी की नहीं

आईसीएमआर का कहना है कि लंबी अवधि के आधार पर देखें तो मौजूदा टीका बच्चों की अधिक दिन तक सुरक्षा देने में असरदार नहीं है। आमतौर पर यह कहा जाता है कि टीकाकरण के बाद भी पांच से 15 साल के बच्चों में यह बीमारी दोबारा हो सकती है। इसलिए भारतीय शोधकर्ताओं ने लंबे समय तक एंटीबॉडी टिकने वाला फॉर्मूला पर काम किया है जो टाइफाइड के दोहराव को रोकने में सफल है।

इसलिए जरूरी है बेहतर टीका

शोधकर्ताओं का कहना है कि टाइफाइड (Typhoid) टीका काफी जरूरी है। साल 2019 में दुनियाभर में लगभग 92.4 लाख टाइफाइड के मामले सामने आए और 1.10 लाख बच्चों की मौत हुई। इनमें से अधिकतर मामले और मौतें भारत सहित पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका में हुईं।

Tags: Typhoid treatmenttyphoid vaccine
Previous Post

IPL 2024: शुभमन पर लगा लाखों रुपये का जुर्माना, CSK के खिलाफ की थी यह गलती

Next Post

रणबीर कपूर की ”रामायण” में मां कौशल्या का किरदार निभाएंगी इंदिरा कृष्णन

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है मेवे का सेवन

10/03/2026
Pregnant
फैशन/शैली

इस अवस्था में सूखी खांसी में करे ये घरेलू उपचार

10/03/2026
Body Pain
फैशन/शैली

बदन दर्द दूर करेंगे ये कारगर नुस्खें

10/03/2026
No Tobacco Pledge
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन ‘नो टोबैको प्लेज’ में यूपी देश में नंबर वन

09/03/2026
spondylitis
फैशन/शैली

स्पॉन्डिलाइटिस का दर्द से राहत के लिए करें ये काम

09/03/2026
Next Post
Ramayana

रणबीर कपूर की ''रामायण'' में मां कौशल्या का किरदार निभाएंगी इंदिरा कृष्णन

यह भी पढ़ें

child

इन तरीकों से पता लगाए कि आपका बच्चा सच बोल रहा हैं या झूठ

07/09/2025
Realme launches 5G phone

Realme ने लॉन्च किया कम बजट में 5G फोन, जानें फीचर्स

22/04/2021
Earthquake

घाटी में भूकंप के झटके, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी डोली धरती

12/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version