Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Indigo

Indigo

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो (IndiGo) फ्लाइट की इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दमकल को सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिली थी। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने तुरंत दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं और सकुशल लैंडिंग कराई गई।

विमान (IndiGo) में 161 पैसेंजर्स सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के इंजन में खराबी आई थी। हालांकि इंडिगो ने इस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

सेफ लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर फुल इमरजेंसी लगाई गई थी। रनवे के चारों ओर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद थीं।

Exit mobile version