• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंडिगो ने दिवाली तक 60 फीसद उड़ानों के परिचालन शुरू करने की जताई उम्मीद

Desk by Desk
13/09/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| हवाई यात्रियों की संख्या के मामले में देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने दिवाली तक कोविड-19 से पहले की तुलना में 60 फीसद उड़ानों के परिचालन पर पहुंचने की उम्मीद जताई है। मार्च में लागू लॉकडाउन के बाद दो महीने के अंतराल पर 25 मई से घरेलू रूट्स पर यात्री उड़ानें फिर से चलनी शुरू हुई हैं। शुरुआत काफी धीमी रही। हवाई यात्री परिवहन में 60 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो ने बताया कि अगस्त में उसने 32 फीसद तक उड़ानों का परिचालन किया और अगले दो महीने में उसे 60 फीसदी पर पहुंचने की उम्मीद है।

बीआईएफ: एजीआर पर फैसले के बाद अब कंपनियां कारोबारी योजनाओं को बढ़ा सकती है आगे

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने बताया “हवाई यात्रा की मांग और विमान सफर में यात्रियों का विश्वास धीरे-धीरे बढ़ रहा है। भरी सीटों के अनुपात, राजस्व और अग्रिम बुकिंग में स्थिर गति से वृद्धि हो रही है। हम समय की जरूरत के हिसाब से अपने कारोबारी ढांचे में बदलाव करते रहेंगे।”

सरकार ने घरेलू यात्री सेवा दुबारा शुरू करते समय मई में कोविड-पूर्व की संख्या की तुलना में हर एयरलाइन को एक-तिहाई उड़ानें शुरू करने की अनुमति दी थी। जून के अंत में इस सीमा को बढ़ाकर 45 फीसद किया गया था जिसे अब 60 फीसद कर दिया गया है। सितंबर में देश में घरेलू उड़ानों की संख्या कोविड-पूर्व स्तर के एक-तिहाई पर पहुंच गई है।

मोबाइल टावर लगवाने की सोच रहे है तो हो जाएँ सावधान

दुबारा उड़ानें शुरू होने पर इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 10 फीसद से ज्यादा बढ़ गई है। नागर विमानन महानिदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से पहले जहां उसकी बाजार हिस्सेदारी 50 फीसद से कुछ कम थी, वहीं जुलाई में वह बढ़कर 60 फीसदी के पार पहुंच गई। इंडिगो ने गत शनिवार को पूर्णबंदी के बाद से 50 हजार उड़ानों का आँकड़ा पार कर लिया।

Tags: "Diwali flights on DiwaliBudget airlinechartered freight flightchartered passenger flightindigoregular passenger flightVande Bharat Missionइंडिगोचार्टर्ड यात्री उड़ानदिवालीदिवाली पर फ्लाइटबजट एयरलाइनवंदे भारत मिशन
Previous Post

मोबाइल टावर लगवाने की सोच रहे है तो हो जाएँ सावधान

Next Post

नेहा धूपिया ने अपने शो में अभिषेक बच्चन को किया इन्वाइट, तो एक्टर ने दिया ये जवाब

Desk

Desk

Related Posts

Aipan Art
राजनीति

बेंगलुरु में गूंजी उत्तराखंड की लोक आत्मा, ऐपण कला ने We Utsav में बटोरा सबका ध्यान

14/02/2026
CM Dhami
Main Slider

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ

14/02/2026
Dr. R. Rajesh Kumar
राजनीति

कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित

14/02/2026
JP Nadda was welcomed by CM Dhami at Jolly Grant Airport
उत्तराखंड

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

14/02/2026
Pm Rahat Scheme
Main Slider

‘सेवा तीर्थ’ से मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, सड़क पर एक्सीडेंट हुआ तो फ्री होगा इलाज!

14/02/2026
Next Post
abhishek- neha

नेहा धूपिया ने अपने शो में अभिषेक बच्चन को किया इन्वाइट, तो एक्टर ने दिया ये जवाब

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने बापू और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

02/10/2023

सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से किया सम्मानित

08/11/2021
मणिपुर में आतंकी हमला

मणिपुर में आतंकी हमले में सेना तीन जवान शहीद, चार की हालत नाजुक

30/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version