इंडिगो विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में तकनीकी खराबी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कराची में इंडिगो विमान (Indigo) की इमरजेंसी लैंडिग की गई है। बताया जा रहा है फ्लाइट शारजाह से हैदराबाद जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट की लैंडिंग की गई है।

तकनीकी खराबी की सूचना के बाद क्रू मेंबर्स ने विमान की इमजरेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को दूसरे विमान से हैदराबाद लाया जाएगा। बता दें कि दो सप्ताह में कराची में भारतीय विमान की ये दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है।

इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की ओर से कहा गया है कि शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट के पायलट को विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली।

यूपी में 11 IPS का ट्रांसफर, कन्नौज SP के बाद DM भी हटाए गए

इसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को कराची की ओर डाइवर्ट कर दिया गया। फिलहाल, यात्रियों को हैदराबाद लाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट की व्यवस्था की गई है।

Exit mobile version