Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इंडोनेशिया: रेप करने वाले को सरेआम पड़े 146 कोड़े, रोया-चिल्लाया लेकिन रहम नहीं

indonasia

indonasia

इंडोनेशिया : इंडोनेशिया में एक बच्चे से रेप में दोषी 19 साल के लड़के को आम लोगों की भीड़ के सामने 146 बार कोड़े मारे गए। इस दौरान दोषी रोता रहा, चिल्लाता रहा और डाक्टरों ने बीच में उसका इलाज भी किया। इसके बाद एक बार फिर उसे पड़ने लगे। युवक को पिछले साल एक बच्चे का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

कांग्रेस सत्ता में आई तो किसान विरोधी तीनों कानूनों को रद्दी की टोकरी में डालेगी: सुरजेवाला

दर्द में चिल्लाता रहा

यहां इस्लामिक कानूनों के उल्लंघन में सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारा जाना आम सजा है और मास्क पहने एक शरिया अधिकारी ने उसे यह सजा दी। इस युवक को सबके सामने कोड़े मारे जाते रहे और वह दर्द में चिल्लाता रहा और बेहोश भी हो गया लेकिन उसकी सजा पूरी की गई। ईस्ट असेह में सबसे गंभीर अपराधों के लिए इतने ज्यादा कोड़े मारने की सजा दी जाती है।

असेह के अभियाजन दफ्तर के अधिकारी इवान ननजर अलावी ने कहा है कि सबसे ज्यादा सजा इसलिए दी जाती है ताकि दूसरों को ऐसा अपराध करने से पहले डर लगे। यह अकेला ऐसा इलाका है जहां ऑटोनॉमी के तहत इस्लामिक कानून का पालन किया जाता है। वहीं, गुरुवार को दो लोगों को अपनी उम्र से कम के पार्टनर्स के संबंध बनाने के लिए 100 कोड़े मारे गए थे।

कोविड-19 महामारी के बीच पूर्व पीएम बेनजरी की बेटी की सगाई आज

असेह में दी जाने वाली इस सजा की मानवाधिकार संगठन आलोचना करते हैं। हालांकि, इसे देखने भारी संख्या में लोग आते हैं लेकिन कोरोना वायरस की महामारी के कारण इसमें कमी देखी गई है। यहां जुएं, चीटिंग, शराब पीने, समलैंगिक या शादी से पहले संबंध बनाने पर कोड़े मारे जाते हैं।

Exit mobile version