Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राष्ट्रपति भवन में गूंजा ‘कुछ-कुछ होता है’, इंडोनेशियाई डेलिगेशन के परफॉमेंस ने बांधा समां

Indonesian delegation sang 'Kuch Kuch Hota Hai'

Indonesian delegation sang 'Kuch Kuch Hota Hai'

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर इंडोनेशिया (Indonesia) के राष्ट्रपति सुबियांतो (President Subianto) आज गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इससे पहले शनिवार रात इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के सम्मान में भोज आयोजित किया गया था। इस दौरान इंडोनेशिया के एक प्रतिनिधिमंडल (Indonesian Deligation) ने बॉलीवुड गीत कुछ कुछ होता है गाया। बता दें कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं।

Video

बता दें कि राष्ट्रपति भवन में ये गाना गाकर इंडोनेशियाई डेलिगेशन (Indonesian Deligation) ने पूरी महफिल को जीत लिया। कार्यक्रम मौजूद लोगों ने इस गाने का लुत्फ उठाया। इस ऐतिहासिक पल से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो आपके दिल को छू लेगा।

बॉलीवुड गाना ‘कुछ कुछ होता है’ गाकर बांधा समां

दरअसल इंडोनेशिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के सम्मान में आयोजित भोज में बॉलीवुड गाना ‘कुछ कुछ होता है’ गाकर समां बांध दिया। बता दें कि यह गाना बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है का है। प्रतिनिधिमंडल में इंडोनेशिया के वरिष्ठ मंत्री शामिल थे।

Indonesian Delegation Song

76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत ने इंडोनेशिया को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंचे हैं।

जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति सुबियांटो के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भोज का आयोजन किया था। इस प्रतिनिधिमंडल में इंडोनेशिया के वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं।

Exit mobile version