• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘कश्मीर में है शीना बोरा है’, इंद्राणी मुखर्जी के दावे से मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
16/12/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के चर्चित शीना बोरा हत्याकांड (Sheena Bora Murder Case) की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) ने अपनी बेटी शीना बोरा के जिंदा होने का दावा कर सनसनी फैला दी है। इंद्राणी ने CBI डायरेक्टर को एक चिट्ठी लिखकर दावा किया है कि उसकी बेटी शीना जिंदा है और वो इस वक्त कश्मीर है। अगर इंद्राणी की बात सच मान ली जाए तो सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि रायगढ़ के जंगल से मिले लाश के अवशेष शीना के नहीं थे, तो वो लाश किसकी थी?

सीबीआई ने अपनी जांच में खुलासा किया था कि शीना बोरा की हत्या अप्रैल 2012 में की गई थी। उसकी लाश को रायगढ़ के पेन इलाके में जंगल के बीच दफ्न कर दिया गया था। यूं तो ये मामला महज एक राज ही बनकर रह जाता, लेकिन  23 मई 2012 को ही स्थानीय गांववालों को जंगल के बीच दफनाई गई लाश का पता चल गया था। उन्होंने इस घटना की जानकारी पेन थाना पुलिस को दी थी।

तब पेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची लाश को जमीन से निकाला। पहचान करने की कोशिश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिर लाश का परीक्षण किया गया। कुछ सैंपल लिए गए और फिर पुलिस ने लाश को दफ्न कर दिया। वक्त बीतता गया। लेकिन यह मामला साल 2015 के दौरान चर्चाओं में आ गया। क्योंकि मरने वाली लड़की शीना बोरा एक हाई प्रोफाइल परिवार की लड़की थी। जो हत्या से पहले ही घर से गायब चल रही थी।

रायगढ़ के जगंल में मिले लाश के अवशेष शीना बोरा के ही थे। इस बात की पुष्टि एम्स की फोरेंसिक रिपोर्ट ने भी की थी। यह रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी गई थी। फोरेंसिक रिपोर्ट ने इस बात की तस्दीक कर दी थी कि रायगढ़ के जंगल में मिले लाश के अवशेष शीना बोरा के ही थे। इस रिपोर्ट को बनाने से पहले तीन तरह से जंगल में मिली लाश का परिक्षण किया गया था। तभी इस बात की पुष्टि गई थी।

तिरुपति ज्वैलर्स लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बरामद

विशेषज्ञों ने सबसे पहले हड्डी का डीएनए परीक्षण किया था। उसके बाद दूसरे चरण में खोपड़ी के अवशेषों का परीक्षण किया गया। और तीसरे चरण में मौका-ए-वारदात पर मौजूद सबूतों की जांच और परीक्षण किया गया था। सभी नमूने शीना बोरा की लाश से मेल खा रहे थे। और सबसे अहम था शीना बोरा के शरीर से लिया गया डीएनए का नमूना। जिसकी जांच करने पर पता चला कि वो हत्या की मुख्य आरोपी इंद्राणी के डीएनए से मैच कर रहा था। इसके बाद विशेषज्ञों ने विस्तृत रिपोर्ट बनाई थी।

इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई निदेशक को लिखे खत में दावा किया है कि हाल ही में उसकी मुलाकात जेल में एक महिला से हुई थी। जिसने उसे बताया था कि वो कश्मीर में शीना बोरा से मिली थी। इंद्राणी ने खत में कहा कि अब सीबीआई कश्मीर में शीना बोरा को तलाश करे। इंद्राणी 2015 से मुंबई की बायकुला जेल में बंद हैं।

कैमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो की मौत, 15 घायल

अब जेल में बंद शीना मर्डर केस की मुख्य आरोपी शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी के दावे ने सीबीआई और इस केस से जुड़ी तमाम एजेंसियों की जांच को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर इंद्राणी के दावे में सच्चाई है तो जिस लड़की की लाश रायगढ़ के जंगल से मिली थी, वो लड़की कौन थी? उसकी हत्या किसने की? उसके कत्ल के पीछे कातिल का क्या मकसद था? आखिर कत्ल की इस साजिश का मुख्य किरदार कौन था? ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनके जवाब सीबीआई को नए सिरे से तलाशने होंगे।

Tags: crime newsindrani mukharjeeMaharashtra NewsMumbai NewsNational newsSheena Bora murder case
Previous Post

तिरुपति ज्वैलर्स लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बरामद

Next Post

Omicron ने गुजरात में की एंट्री, देश में संक्रमितों की संख्या 78 हुई

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Next Post

Omicron ने गुजरात में की एंट्री, देश में संक्रमितों की संख्या 78 हुई

यह भी पढ़ें

Uttarakhand Cricket

क्रिकेटरों को मिल रहा है मात्र 100 रुपए भत्ता, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने दी सफाई

11/06/2022
Heart Line

हाथ की ये रेखा बर्बाद कर सकती हैं आपकी बनी-बनाई संपत्ति

23/10/2025
skin care

आपकी खूबसूरती में लग जाएंगे चार चंद, बस सोने से पहले करें ये काम

14/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version