Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत बंद के बीच सिंघु बॉर्डर की बढ़ाई गई सुरक्षा

भारत बंद

नई दिल्ली। किसानों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ के मद्देनजर सिंघु बॉर्डर पर बुधवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने सुबह ब्रीफिंग में दी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग बढ़ाई गई है और साथ ही इन्हें और मजबूत किया गया है। करनाल बाईपास से होकर सिंघु सीमा की ओर जाने वाले यातायात पर अब तक बंद का कोई असर नहीं दिखा और यह पहले की तरह बना हुआ है।

ब्रिटिश नागरिक मार्ग्रेट कीनन बनी फाइजर वैक्‍सीन लेने वाली दुुनिया की पहली शख्‍स

3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध का 13वां दिन है। ये कानून किसानों को उनके तय एपीएमसी बाजार के अलावा अन्य स्थानों पर भी अपनी उपज को बेचने की अनुमति देते हैं। इसके अलावा ये कानून अनुबंध के तहत खेती करने की अनुमति भी देते हैं जिसके तहत वे निजी कंपनियों के साथ पारिश्रमिक या पूर्व-निर्धारित कीमतों के साथ सप्लाई को लेकर समझौते कर सकते हैं। हालांकि, किसानों का मानना है कि नए कृषि कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली (एमएसपी) को खत्म कर देंगे और वे बड़े कॉपरेरेट्स की दया पर निर्भर हो जाएंगे।

Exit mobile version