• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP नेता की बेटी के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद आंखें निकाल पेड़ से लटकाया शव

Writer D by Writer D
10/06/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारखंड के पलामू से एक दिल को दहला देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक स्थानीय भाजपा नेता की 16 वर्षीय बेटी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।

हत्या से पहले युवती के साथ न केवल बलात्कार किया गया बल्कि उसकी आंखे भी निकाल दी गई और फिर आत्महत्या का मामला दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, पनकी थाना क्षेत्र के बुधबार गांव की रहने वाली लड़की एक स्थानीय भाजपा नेता की बेटी थी। वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी। पीड़िता 7 जून को घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई औऱ उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसके बाद जब पुलिस ने अपनी तहकीकात शुरू की तो उन्हें बुधवार को लालीमाटी जंगल में एक पेड़ से युवती का शव लटका मिला जिसकी पहचान गायब हुई लड़की के रूप में हुई ।बुधवार शाम स्थानीय श्मशान घाट में बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह भाजपा नेता की पांच संतानों में सबसे बड़ी थीं।

रेप के बाद बेरहमी से पिटाई!

वारदात स्थल से बरामद एक मोबाइल फोन के कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) के प्रारंभिक विश्लेषण के बाद पुलिस ने प्रदीप कुमार सिंह धनुक (23) को गिरफ्तार कर लिया है।। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक संदिग्ध धनुक एक विवाहित व्यक्ति है और उसके साथी भी इस वारदात में शामिल हो सकते हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों ने रेप कर इसे आत्महत्या का मामला बनाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। शव की जब बरामदगी हुई थी उसकी दाहिनी आंख बाहर निकली हुई थी। हत्या करने से पहले आरोपियों ने युवती की बेरहमी से पिटाई भी की।

बुधवार को युवती शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। लड़की के परिवार का आरोप है कि हत्यारों ने उसका यौन शोषण किया। वहीं पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि यह बलात्कार के बाद हत्या का मामला है या नहीं।

एसपी कुमार ने कहा, “पुलिस हर संभव कोण से मामले की जांच कर रही है।” प्रारंभिक साक्ष्य से संकेत मिलता है कि पीड़िता का किसी व्यक्ति से संबंध रहा होगा। पीड़ित के परिवार ने इसका कड़ा विरोध किया था। कुछ दिन पहले परिवार और पीड़िता के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई की खबर मिली है, जिसके बाद पीड़िता लापता हो गई।’

Tags: crime newsJharkhand newsNational news
Previous Post

अमित शाह के घर पहुंचे CM योगी, दोनों नेताओं के बीच अहम बैठक

Next Post

JNU की लाइब्रेरी में हुई तोड़फोड़ कर सुरक्षाकर्मियों को पीटा, मामला दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Shri Krishna
Main Slider

इस दिशा में राधा रानी को करें स्थापित, दूर होंगी विवाह संबंधी समस्याएं

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव की बरसेगी आप पर कृपा

26/05/2026
Bakrid
Main Slider

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Next Post
JNU professor Rajiv Sijaria suspended

JNU की लाइब्रेरी में हुई तोड़फोड़ कर सुरक्षाकर्मियों को पीटा, मामला दर्ज

यह भी पढ़ें

यूपी में गांवों की तरफ बढ़ा कोरोना, इन पांच जिलों में तेजी से बढ़े कंटेनमेंट जोन

20/08/2020
Randeep Surjewala

आज का बजट ‘ खोदा पहाड़ और निकली चुहिया’जैसा साबित हुआ : सुरजेवाला

01/02/2021
Flatted Factory

मेरठ के ज्वेलरी उद्योग को फ्लैटेड फैक्टरी के जरिए नया आयाम देगी योगी सरकार

09/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version