Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घायल बाघिन ज्यादा ‘आक्रामक और हिंसक’ होती है : शिवसेना

पश्चिम बंगाल चुनाव

पश्चिम बंगाल चुनाव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव ने पूरे देश की राजनीतिक पार्टियों को सक्रिय कर दिया है। शायद ही कोई ऐसी पार्टी होगी जो बंगाल की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितयों पर टिप्पणी कर सुर्खियां बटोरने से बचना चाहेगा। इसी क्रम में महाराष्ट्र में सत्ता की बागडोर संभालने वाली शिवसेना भी अब खुलकर ममता के साथ खड़ी हो गयी है।

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम का रिजल्ट जारी, इस वेबसाइट पर करें चेक

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में ममता बनर्जी को बंगाल की बाघिन बताया है। इसके साथ ही लिखा है कि घायल बाघिन और भी ज्यादा आक्रामक और हिंसक हो जाती है। शिवसेना का कहना है कि एक ओर तो ममता के पैर में चोट आयी है और प्लास्टर भी चढ़ा है। दूसरी ओर भाजपा के नेता प्लास्टर की सीबीआई जांच करवाने को कह रहे हैं। राजनीति के लिए इससे बुरा और क्या हो सकता है? इसके बाद शिवसेना ने तंज कसते हुए लिखा है कि ममता के पैर का प्लास्टर निश्चय ही भाजपा को दस से बीस सीटों पर घायल कर देगा।

घायल होने के बाद भी भाजपा को ममता बनर्जी से लग रहा है डर

‘सामना’ में कहा गया है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल के चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। घायल होने के बाद भी भाजपा को ममता बनर्जी से डर लग रहा है। इलसिए अभी भी भाजपा ममता को घेरने में लगी है। भाजपा बंगाल में अंग्रेजों के ‘फूट डालो और राज करो’ के नारे पर काम कर रही है। यही कारण है कि टीएमसी के कई नेता भाजपा में शामिल हो गये हैं। इन सबके बाद भी पश्चिम बंगाल में ममता का परचम लहरा रहा है। शिवसेना कहती है कि बंगाल में अब मुकाबला ममता बनाम नरेंद्र मोदी हो गया है। यहीं कारण है कि दुनिया की निगाहें पश्चिम बंगाल के चुनाव और घटनाक्रम पर है। भाजपा हर चुनाव माहौल गर्म कर जीतती है। इसलिए बंगाल में भी उनका यहीं प्रयास है।

 भाजपा ये झूठ फैलाती है कि बंगाल में जय श्री राम बोलना मना है

शिवसेना का कहना है कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। हमेशा से झूठ फैलाने वाली पार्टी भाजपा यहां भी झूठ फैलाने का ही काम कर रही है। कभी भाजपा ममता के चंडी पाठ पर सवाल खड़े करती है तो कभी भाजपा ये झूठ फैलाती है कि बंगाल में जय श्री राम बोलना मना है। शिवसेना का कहना है कि भाजपा हमेशा से ही चुनावों के समय माहौल को खराब करने के प्रयास में रहती है। लेकिन इस बार उनकी ये साजिश उन पर भारी पढ़ने वाली है।

Exit mobile version