• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंशा अल्लाह ‘एक दिन एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी’, ओवैसी ने किया ट्वीट

Writer D by Writer D
13/02/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कर्नाटक के एक कॉलेज से हिजाब को लेकर शुरू हुए विवाद (karnataka hijab controversy) पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर  AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi) ने हिजाब विवाद पर ट्वीट किया है। औवेसी (Owaisi) ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इंशा’ अल्लाह एक दिन एक हिजाबी प्रधानमंत्री (hijabi prime minister) बनेगी।’

ट्वीट किए गए वीडियो में ओवैसी कह रहे हैं, ‘हम अपनी बेटियों को ‘इंशा’ अल्लाह, अगर वो फैसला करती है कि अब्बा-अम्मी मैं हिजाब पहनूंगी। तो अम्मा-अब्बा कहेंगे- बेटा पहन, तुझे कौन रोकता है हम देखेंगे। हिजाब, नकाब पहनेंगे कॉलेज भी जाएंगे, कलेक्टर भी बनेंगे, बिजनेस मैन, एसडीएम भी बनेंगे और एक दिन इस देश एक बच्ची हिजाब पहनकर प्रधानमंत्री बनेगी।’

इंशा’अल्लाह pic.twitter.com/lqtDnReXBm

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) February 12, 2022

भारत का संविधान देता है हिजाब पहनने का हकः ओवैसी

इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने हिजाब विवाद में पुट्टास्वामी फैसले का हवाला दिया था। औवेसी ने कहा था, ‘भारत का संविधान अधिकार देता है कि आप चादर ओढ़े, नकाब ओढ़े या हिजाब ओढ़े… पुट्टास्वामी का जजमेंट आपको इस बात की इजाजत देता है। यह हमारी पहचान है। मैं सलाम करता हूं उस लड़की को जिसने उन लड़कों को जवाव दिया, डरने और घबराने को जरूरत नहीं है।’ उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा था कि कोई भी मुस्लिम महिला बिना किसी डर के हिजाब पहन सकती है।

हिजाब विवाद की आड़ में ISI खालिस्तानी आतंकी संगठन एक्टिव, IB ने जारी किया अलर्ट

ओवैसी के बयान पर बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने निशाना साधा है। राकेश त्रिपाठी ने कहा, असदुद्दीन ओवैसी का ये मुगालता मुगालता ही रहेगा। जहां एक तरफ वह मुस्लिम महिलाओं को परदे में रखना चाहते हैं, ये उनकी तकियानूसी, संकीर्ण और कट्टरपंथी सोच है लेकिन अब मुस्लिम महिलाएं और लड़कियां आगे बढ़ रही हैं और स्वालंबी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को तीन तलाक से उन्मूलन देने का काम किया है। आज हज यात्रा पर बिना महरम के जाने की छूट देने का काम किया है।

ओवैसी का राजनीति दांव, इस सीट से हिंदू प्रत्‍याशी को दिया टिकट

अब असदुद्दीन ओवैसी की बातों में मुस्लिम महिलाएं फसने वाली नहीं है। यह कितने भी कट्टरपंथी मौलाना के कट मुल्ले के दबाव में इस तरीके की बयानबाजी करके लोगों को भड़काने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन अब इस तरीके का कोई भी ध्रुवीकरण नहीं होगा। अब देश विकास के मुद्दे पर बात करेगा और चुनाव भी बिकास के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा।

कहां से शुरू हुआ हिजाब विवाद

दरअसल, देश में हिजाब को लेकर विवाद कर्नाटक के उडुपी की एक यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ था। कॉलेज में छह छात्राएं हिजाब पहनकर क्‍लास में आई थीं। इसके बाद इसी तरह के मामले कुंडापुर और बिंदूर के कुछ अन्य कॉलेजों में भी आए। राज्य में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जहां मुस्लिम छात्राओं को हिजाब में कॉलेजों या कक्षाओं में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

इस विवाद ने तब और सियासी तापमान बढ़ा दिया जब एक और समूह के छात्र-छात्राओ ने कॉलेज में भगवा गमछा, स्कॉर्फ, और साफा पहनकर कर आना शुरू किया और जय श्री राम के नारे लगाए। इसके बाद देशभर में प्रदर्शन हुए। नौबत यहां तक पहुंच गई कि कर्नाटक के स्कूल कॉलेजों को तीन दिन के लिए बंद करना पड़ा।

Tags: #owaisiaimimkarnataka hijab controversyNational news
Previous Post

मुस्लिम मिस्त्री ने स्थापित करवाया डेढ़ टन का शिवलिंग, बोले- अल्लाह ईश्वर एक ही हैं

Next Post

राज्यपाल ने बजट सत्र से पहले विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए की स्थगित

Writer D

Writer D

Related Posts

Khadi Mahotsav
Main Slider

खादी महोत्सव का शुभारम्भ , 21 से 30 नवम्बर तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में चलेगी प्रदर्शनी

20/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को करें पूर्ण: एके शर्मा

20/11/2025
Draupadi Murmu
राजनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 समारोह में हुईं शामिल

20/11/2025
Kalash Yatra
Main Slider

कलश यात्रा के साथ ध्वजारोहण समारोह का शंखनाद

20/11/2025
Solar Energy
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सौर क्रांति, गांव-गांव पहुंची रोशनी, बदल गई ऊर्जा की तस्वीर

20/11/2025
Next Post
Governor Dhankhar

राज्यपाल ने बजट सत्र से पहले विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए की स्थगित

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

कांग्रेस की झूठ को बिकने नही देंगे भाजपा कार्यकर्ता : नायब सैनी

20/06/2024
Marriages

नवंबर माह में इस दिन से होंगे विवाह कार्य, नोट कर लें तारीख

19/05/2024

संसद का घेराव करने के लिए आज जंतर-मंतर पहुंचेंगे किसान, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की मिली इजाज़त

22/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version