• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑन ड्यूटी दरोगा ने छलकाए जाम, SSP ने किया लाइन हाजिर

Writer D by Writer D
26/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बदायूं
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं। जनपद में एक दारोगा (Inspector) का शराब पार्टी (liquor party)  का फोटो वायरल हुआ था, जिसमें वह शराब का गिलास लिए बैठे हुए दिख रहे हैं। इस दौरान दारोगा ऑन ड्यूटी (On Duty)  पर थे। तस्वीर वायरल होने के बाद ऑन ड्यूटी शराब पीने वाले दारोगा को लाइन हाजिर (Line Hajir) किया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। आरोपी दारोगा का नाम ब्रज किशोर है।

बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र की चौकी बगरैन पर तैनात चौकी प्रभारी दारोगा ब्रजकिशोर का ड्यूटी के वक्त शराब पार्टी करने का फोटो वायरल होने के बाद एसएसपी डक्टर ओपी सिंह ने तत्काल प्रभाव से दारोगा ब्रजकिशोर को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही एसएसपी ने दारोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

एसपी (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि थाना वजीरगंज क्षेत्र की बगरैन पुलिस चौकी के प्रभारी बृजकिशोर की कुछ तस्वीरें मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसमें दारोगा बृजकिशोर शराब का गिलास लिए बैठे हुए दिख रहे है जबकि एक अन्य तस्वीर में दारोगा के सामने मेज पर शराब का गिलास रखा है। वायरल तस्वीरों का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। दारोगा के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा के निदेशक विनय पांडे निलंबित, पेपर लीक मामले में हुई कार्रवाई

हालांकि, दारोगा ब्रजकिशोर का कहना है कि वह एप्पल जूस पी रहा था, जिसको शराब बताया जा रहा है। एसपी (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा के मुताबिक, एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह के निर्देश पर दारोगा बृजकिशोर को लाइन हाजिर किया गया है। सीओ में बिसौली को मामले की जांच सौंपी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tags: Badayun Newscrime newsup news
Previous Post

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से किया इंकार, बोले- मुझसे ज्यादा पार्टी को नेतृत्व की जरूरत

Next Post

एसएस संधू ने प्रदेश में रोपवे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post

एसएस संधू ने प्रदेश में रोपवे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

यह भी पढ़ें

Anupama

कपाड़िया हाउस में बा का हाई वोल्टेज ड्रामा, अनुपमा पर लगाया ये इल्जाम

23/09/2022
cm dhami

मांगे राम अग्रवाल का संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा : सीएम धामी

31/07/2022

CM धामी एवं राज्यपाल ने नौ सेना प्रदर्शनी का किया अवलोकन

04/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version