Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दरोगा ने कंटोल रूम शिकायत लेकर आई महिला को जड़े तमाचे

fake inspector

fake inspector

मथुरा। फरियादियों की शिकायत को लेकर सरकारी तौर पर जहां मुख्यमंत्री पोर्टल तक राहत देने का दावा किया जा रहा है, वहीं पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम में सोमवार दोपहर बलदेव से सात वर्षीय बेटे को गोद में लेकर आई एक महिला की पुलिस वर्दीधारी दरोगा (Inspector) ने तमाचे जड़ते हुए पिटाई कर दी। जिससे हड़कंप मच गया। महिला ने सड़क पर हंगामा काटा। बाद में पुलिसकर्मी महिला को थाने न्याय दिलाने के नाम पर ले गई।

पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम में बलदेव से सात वर्षीय बेटे को साथ लेकर आई महिला की पिटाई की गई। पिटाई करने वाला पुलिस का एक दरोगा है। महिला ने सड़क पर हंगामा किया तो दरोगा कंट्रोल रूम के कमरे में छिप गया। मामला बलदेव थाना क्षेत्र के नगला अर्जुन गांव का है।

गांव निवासी रामवती के पति का वर्ष 2015 में निधन हो चुका है। वह अपने सात वर्ष के इकलौते बेटे को लेकर रहती है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। न्याय पाने की उम्मीद से वह पुलिस के चक्कर काट रही है। बताया कि उसके दो भाइयों की ससुरालीजनों ने हत्या करा दी। ससुरालीजन उसे पति का हिस्सा देने को तैयार नहीं हैं।

इससे परेशान होकर वह सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अपने बच्चे के साथ शिकायत लेकर सिटी कंट्रोल रूम पहुंची। यहां मौजूद एक दरोगा ने उसकी बात सुनने के बजाय उसके साथ मारपीट की। इसी बीच महिला थाने की प्रभारी भी मौके पर पहुंच गई। वह उसे बचाने की बजाय माजरा देखकर अपने कार्यालय लौट गईं।

इसी बीच मौके पर आए दरोगा रविंद्र कुमार पाठक ने कहा कि महिला थाने की जगह महिला कंट्रोल रूम में घुसी ही क्यों थी? थाना प्रभारी सदर बाजार अजय किशोर का कहना है कि महिला को शिकायत करने के लिए महिला थाना जाना चाहिए था।

Exit mobile version