Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर की इस दीवार पर लगाएं कैलेंडर, नकारात्मकता आसपास भटकेगी नहीं

Calendar

Calendar

साल 2023 जल्द ही खत्म होगा। नए वर्ष 2024 का आगमन होगा। बाजार में कैलेंडर (Calendar) बिकना शुरू हो गए हैं। अगर आप घर के लिए नया कैलेंडर खरीदने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले इसे जुड़े वास्तु नियम को जान लें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर को सही दिशा में लगाने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वहीं, गलत स्थान पर रहने से व्यक्ति जीवन में ठोकर खाता है। इस वजह से कैलेंडर के वास्तु संबंधी नियमों का ध्यान रखना आवश्यक है।

कैलेंडर (Calendar) को घर की दक्षिण दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। यह तरक्की के रास्ते में अड़चन पैदा करता है। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

कैलेंडर (Calendar) को पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशी का माहौल बना रहता है। घर में पुराना कैलेंडर न रखें। यह काम में बाधा उत्पन्न करने का काम करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर को मुख्य दरवाजे के सामने या पीछे नहीं लगाना चाहिए।

पूर्व दिशा सूर्य देव को समर्पित है। इस दिशा में लाल रंग का कैलेंडर (Calendar) लगाना फलदायी होता है। घर की उत्तर दिशा में कैलेंडर के साथ प्रकृति, झरना या बहती नदी की फोटो लगाना कल्याणकारी माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुनहरे रंग का कैलेंडर (Calendar) लगाने से समृद्धि बढ़ने लगती है। वहीं, कभी भी पुराने कैलेंडर के साथ नया कैलेंडर न रखें। अगर कैलेंडर फट जाएं तो उसे बदल लें।

Exit mobile version