Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आंदोलनकारी किसानों से अच्छे और कुशल व्यवहार के निर्देश

bharat bandh

bharat bandh

उत्तर प्रदेश के बागपत में आज जिला प्रशासन ने पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकरियों से कल के किसानों के बंद के दौरान उनसे अच्छे और कुशल व्यवहार का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने कानून व्यवस्था व अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा 8 दिसंबर को होने वाले किसान आंदोलन को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारी पुलिस बल शिष्टाचार के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। किसानों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें।

इटावा की सरसईनावर झील मे दर्जनो पक्षियों की मौत, मचा हड़कंप

उन्होंने कहा किसान संगठनों व राजनीतिक दलों के साथ भी पुलिस बल व मजिस्ट्रेट का अच्छा संवाद रहना चाहिए। जिले में यातायात किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होना चाहिए। किसानों द्वारा जो आंदोलन होगा उनके ट्रैक्टर ट्रॉली भैंसा बुग्गी बैलगाड़ी के लिए पार्किंग की व्यवस्था का स्थान चिन्हित कर लिया जाये।

उन्होंने अभियोजन विभाग के अधिकारियों को कहा कि महिलाओं से संबंधित मुकदमे जैसे हत्या, अपहरण, बलात्कार जैसी घटनाओं का चार्ट अलग बनाया जाए। सम्मन जारी होने वाले व्यक्ति का नाम भी अभियोजन कार्यालय के एक अलग रजिस्टर में नाम दर्ज होना चाहिए।

Exit mobile version