• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिश्वत मांगने पर डूडा के जेई के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज करने के निर्देश

Writer D by Writer D
09/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, जौनपुर
0
FIR lodge

FIR lodge

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रिश्वत मांगने वाले डूडा के एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने के निर्देश दिये हैं।

श्री यादव ने शनिवार को मतापुर वार्ड एवं ग्राम खलसहा, विकासखंड धर्मापुर में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी। चौपाल में मोहल्ला, मंडी अहमद खां निवासी छोटेलाल बेन बंसी ने शिकायत की कि डूडा विभाग के जेई भरत लाल यादव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की किस्त दिलवाने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है। छोटे लाल ने बताया कि जेई ने पहली किस्त पर 5000 रूपये, द्वितीय किस्त पर दो हजार रूपये लिये जबकि तीसरी किस्त दिलवाने के नाम पर दो हजार रूपये की मांग की जा रही थी।

गोरखपुर में लहराएगा 246 फिट ऊंचा तिरंगा, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

राज्यमंत्री ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए परियोजना अधिकारी डूडा को जेई के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए बर्खास्त किए जाने जाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

श्री यादव ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचना चाहिए। जिन पात्र व्यक्तियों का पेंशन, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है उन्हें आवेदन कराकर योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति से धन वसूली न की जाए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तीन मंजिला मकान और चार दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

चौपाल में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने राज्यमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी सरकारी योजना का लाभ पाने से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

Tags: bribecrime newsdudaup news
Previous Post

आत्मनिर्भर भारत अभियान में प्रधानमंत्री की सराहनीय अपील

Next Post

फर्रुखाबाद में 10 जनवरी को ‘मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले’ का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
सीएम योगी cm yogi

फर्रुखाबाद में 10 जनवरी को ‘मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले’ का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी

यह भी पढ़ें

vacciantion

यूपी में अब तक 13 करोड़ 01 लाख से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

30/10/2021
PM Modi

पीएम मोदी ने भिलाई IIT का किया लोकार्पण, कवर्धा और कुरुद को दी सेंट्रल स्कूल भवन की सौगात

20/02/2024

सीएम पुष्कर धामी ने ISBT का किया औचक निरीक्षण

23/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version