Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

15 किलो गांजे के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

arrested

arrested

फतेहपुर। जिले में बुधवार को पुलिस ने एक अन्तरजनपदीय गांजा तस्कर (Smuggler) को गिरफ्तार (Arrested) किया है। वहीं उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर को जेल भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने बताया कि खखरेरू थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ऐमापुर-हकीमपुर खंतवा तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान एक पैशन प्रो में सवार दो युवकों को रोक कर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान एक बोरी में दस किलो व झोला में पांच किलो सात सौ ग्राम गांजा मिला। इस बीच एक शातिर चकमा देकर मौके से भाग निकला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम तुलसी पासी बताया जो जगन्नाथपुर थाना पइन्सा कौशाम्बी जिले का रहने वाला है।

पकड़ा गया अभियुक्त तुलसी पासवान अंतरजनपदीय गांजा तस्कर है। उसके खिलाफ पहले से ही कई अन्य मामले थानों में भी दर्ज हैं। गिरफ्तार गांजा तस्कर को जेल भेज दिया गया। वहीं फरार हुए तस्कर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Exit mobile version