• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भ्रूण लिंग परीक्षण का अंतरराज्जीय गिरोह का पर्दाफाश, नर्स समेत आठ गिरफ्तार

Writer D by Writer D
21/03/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
Fetal sex test

Fetal sex test

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा में अछनेरा के गांव रैपुरा अहीर और ट्रांसयमुना कालोनी फेस टू में भ्रूण लिंग परीक्षण किया जाता था। गर्भ में लड़का है या लड़की यह बताने के लिए पांच से दस हजार रुपये वसूले जाते थे। शनिवार की शाम एसीएम तृतीय के नेतृत्व में एसटीएफ आगरा यूनिट और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। पूरे खेल की सुरागरसी एसटीएफ ने की थी। एक नर्स सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नर्स ट्रांसयमुना कालोनी फेस टू निवासी प्रिया हॉस्पिटल के संचालक के घर रह रही थी। वहां काम भी करती थी।

एसटीएफ आगरा यूनिट का दावा है कि पकड़ा गया गिरोह अंतरराज्जीय है। दूसरे प्रदेश से गर्भवती महिलाओं को दलाल घेरकर लिंग परीक्षण के लिए यहां लेकर आया करते थे। अछनेरा के गांव रैपुरा अहीर में धीरज भ्रूण लिंग परीक्षण करता था। ट्रांसयमुना फेस टू में सरिता नाम की नर्स यह काम कर रही थी। एसटीएफ को एक महीने पहले यह जानकारी मिली थी। साक्ष्य संकलन और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। गिरोह के तार मध्य प्रदेश से भी जुड़े हुए थे। टीम तीन दिन से रेकी करने में लगी हुई थी। शनिवार को गिरोह के अछनेरा में एक ‌गर्भवती महिला का परीक्षण करने पहुंचने की जानकारी मिली थी। इस पर जिलाधिकारी से अनुमति ली गई। उनके आदेश पर टीम का गठन किया गया। टीम ने अछनेरा में गिरोह को पकड़ लिया।

जौनपुर : 590 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

गर्भवती महिला भी साथ थी, जिसका भ्रूण लिंग परीक्षण किया जाना था। मौके से सात आरोपी पकड़े गए। इनमें मुरैना निवासी धीरज कुमार, अछनेरा के नगला मुरली निवासी मोहन सिंह, रैपुरा जाट निवासी योगेंद्र कुमार, गांव गोपऊ निवासी भरत सिंह (गर्भवती महिला का पति), ग्वालियर के सिरौल निवासी रंजीत ‌यादव, धौलपुर के बसई नवाब निवासी भरत लोधी सहित सात आरोपियों को पकड़ा गया। इनसे पूछताछ के बाद प्रिया हॉस्पीटल के संचालक डॉक्टर राजीव के आवास पर छापा मारा गया। यहां से सरिता नाम की नर्स सहित दो लोगों को पकड़ा गया।

कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए राष्ट्रीय नीति जरूरी : अभिषेक मनु सिंघवी

सरिता के साथ भरत सिंह नाम के युवक को पकड़ा गया। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए एत्मादुद्दौला थाने लाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चार अल्ट्रासाउंड पोर्टेबल मशीन, दो कार, दो बाइक, 90 हजार रुपये आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि प्रिया हॉस्पीटल के संचालक पर वर्ष 2016 में भ्रूण लिंग परीक्षण का  आरोप लगा था। उस समय का पुलिस रिकार्ड चेक किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

एसटीएफ के इंस्पेक्टर हुकुम सिंह ने बताया कि सरिता और धीरज भ्रूण लिंग परीक्षण करते हैं। सरिता ने ही धीरज को अल्ट्रासाउंड मशीन दिलाई थी। उसने बताया कि झांसी से मशीन खरीदी थी। वे लंबे समय से यह काम कर रहे हैं। अन्य आरोपित उनके एजेंट हैं। जो गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए जाल में फंसाकर उनके पास लेकर आते हैं।

Tags: agra newsAgra STFcrime news
Previous Post

विराट के साथ आखिरी टी-20 में ओपनिंग उतरना एक रणनीतिक फैसला था : रोहित शर्मा

Next Post

अवैध शराब फैक्ट्री का STF ने किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब समेत पांच गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी, परिवार को दी सांत्वना

25/05/2026
AK Sharma
Main Slider

देश में सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति वाला राज्य बना उप्र: एके शर्मा

25/05/2026
IPS
Main Slider

प्रदेश के 29 PPS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, बनेंगे IPS

25/05/2026
Ravi Yadav Encounter
उत्तर प्रदेश

दूल्हे की हत्या करने वाला मिट्टी में मिला, एक लाख का इनामी था रवि यादव

25/05/2026
Marco Rubio
उत्तर प्रदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे आगरा, सपत्नीक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा

25/05/2026
Next Post
illegal liquor factory

अवैध शराब फैक्ट्री का STF ने किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब समेत पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Bigg Boss fame Jasmin Bhasin's bathroom dance went viral

बिग बॉस फेम जैस्मीन भसीन का बाथरूम डांस हुआ वायरल

30/04/2021
corona in india

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.15 नए केस, 2104 मौतें

22/04/2021

15 मई तक करें UP BEd एंटरेंस के लिए रजिस्ट्रेशन, इस दिन आएगा रिजल्ट

10/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version