• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, 23 एटीएम सहित छह गिरफ्तार

Desk by Desk
03/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। क्राइम ब्रांच की टीम को शनिवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। टीम ने बैंक या फिर भीड़ वाले इलाकों में लोगों को बातों में उलझाकर कर टप्पेबाजी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर छह लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को शनिवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान बिहार के मोतीहारी निवासी नीरज साहनी, सत्येंद्र साहनी, दीनानाथ महतो, मुरारी महतो, रूपक कुमार सिंह और रौशन कुमार के रूप में हुई है।

एसपी क्राइम एमपी सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पिपराइच में पीएनबी की शाखा से 49 हजार रुपये निकालकर जा रही महिला के साथ 28 जून को जालसाजी हुई थी। इसकी जानकारी होने के बाद से ही क्राइम ब्रांच की टीम लगी थी और जांच कर रही थी।

भारतीय जन सम्मान पार्टी एक, मिशन अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का होगा विकास

शनिवार को पता चला कि कुछ जालसाज कार से हाटा से पिपराइच की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने पिपराइच पुलिस के साथ चेकिंग के दौरान आरोपितों को पकड़ लिया। इनके पास से कई एटीएम और नकदी मिलने के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो इन लोगों ने घटना कारित करना कबूल कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, नई दिल्ली सहित कई प्रदेश में इस तरह की घटना कर चुके हैं।

बता दें पिपराइच इलाके में इस गिरोह के गुर्गों ने ही पंजाब नेशनल बैंक के सामने महिला से 49 हजार रुपये की जालसाजी की थी। इसके अलावा महराजगंज के नौतनवां, मऊ में भी इस तरह की घटना करने की बात गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार की है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 50 हजार 800 रुपये, 25 एटीएम कार्ड, तमंचा और एक कार बरामद ही है।

Tags: crime newsgorakhpur newsup news
Previous Post

विकास कार्यो को लेकर जनसेवा स्वंय संस्था के अध्यक्ष ने सीएम योगी से की मुलाकात

Next Post

जिला पंचायत चुनाव: ‘राजा भैया’ का दबदबा बरकरार, भाजपा को मिली करारी शिकस्त

Desk

Desk

Related Posts

Black pepper
Main Slider

इस सब्जी से फेस पर आएगा ग्लो, ऐसे करें इस्तेमाल

11/02/2026
Pension
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में दिव्यांगजन पेंशन तीन गुना से अधिक बढ़ी, कोई भी पात्र वंचित नहीं

10/02/2026
Drain Project
उत्तर प्रदेश

सिंचाई व्यवस्था का हो रहा सुदृढ़ीकरण, 74.33 करोड़ रुपये की लागत से 7 नई ड्रेनेज परियोजनाओं का होगा निर्माण

10/02/2026
SAMRIDH Scheme
उत्तर प्रदेश

समृद्ध योजना: स्टार्टअप हब बनने की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

10/02/2026
cm yogi
Main Slider

यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर

10/02/2026
Next Post

जिला पंचायत चुनाव: 'राजा भैया' का दबदबा बरकरार, भाजपा को मिली करारी शिकस्त

यह भी पढ़ें

nawazuddin siddique

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सुनाया पहलवानी का मजेदार किस्सा

03/12/2020
Akhilesh Yadav

प्रदेश में अपराध चरम पर, कानून व्यवस्था ध्वस्त: अखिलेश यादव

23/10/2023
Rising Rajasthan

Rising Rajasthan: 638 करोड़ के हुए निवेश करार, 5 हजार को मिलेगा रोजगार

18/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version