Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में संपादित होंगी, प्रथम चरण तीन से 12 फरवरी 2021 तक तथा द्वितीय चरण 13 से 22 फरवरी तक निर्धारित है।

यह जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुल 10 मंडलों आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती, जिनमें कुल 39 जिले है, उनके इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा के कुल 10,58,617 परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा लेने के लिए कुल 7,505 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

शादी के 18 महीने बाद पत्नी की गला रेतकर हत्या, हत्यारा पति फरार

उन्होंने बताया कि नियुक्त हुए परीक्षकों के नियुक्ति पत्र परिषद की वेबसाइट पर विद्यालयों को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसे पृथक से भी मुद्रित कराकर क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से जनपदों को प्रेषित किया जा रहा है।

Exit mobile version