Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 17 दिसंबर से शुरू, 55 हजार स्कूली बच्चे होंगे शामिल

geeta mahotsav

geeta mahotsav

चंढीगड़। हरियाणा में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (Bhagavad Gita) का आयोजन 17 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। यह आयोजन 25 दिसंबर तक चलेगा। इस महोत्सव में कुल 55,000 स्कूली छात्र शामिल होंगे। गीता महोत्सव में सामूहिक रूप से भगवद गीता के 19 श्लोकों का पाठ किया जाएगा। इसके मुताबिक बयान में कहा गया है कि 25 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन मोड के माध्यम से पाठ का आयोजन किया जाएगा।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 97.96 लाख हुई, 92.90 लाख मरीज रोगमुक्त

हीं इस संबंध में लगभग 9,000 छात्र कुरुक्षेत्र से होंगे, जबकि अन्य छात्र राज्य के शेष 21 जिलों से होंगे। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक शिक्षा विभाग को सभी स्कूलों को इस कार्यक्रम से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ-साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी और स्कूलों के प्रमुखों को पत्र लिखकर कार्यक्रम की तैयारी के लिए कहा है।

Exit mobile version