Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जानें क्यों मनाया जाता है International Plastic Bag Free Day, कब हुई थी इसकी शुरुआत

international plastic bag free day

international plastic bag free day

नई दिल्ली। हर साल 3 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस (International Plastic Bag Free Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के मुद्दों और प्राकृतिक पर्यावरण पर इसके हानिकारक प्रभाव के बारे में जागरुकता फैलाना है। प्लास्टिक पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाती है। एक प्लास्टिक बैग को सड़ने में 100 से 500 साल लग सकते हैं।

कब हुई थी प्लास्टिक बैग फ्री दिवस (Plastic Bag Free Day) की शुरुआत?

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस (International Plastic Bag Free Day) वेस्ट यूरोप द्वारा साल 2009 में शुरू किया गया। यह एक वैश्विक पहल है, जिसका उद्देश्य प्लास्टिक बैग के उपयोग को खत्म करना है। यह दिवस प्लास्टिक और डिस्पोजल ले जाने वाले उपकरणों के बारें में लोगों में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

कल एके शर्मा उप्र प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कान्क्लेव 2022 का करेंगे उद्घाटन

इस दिन का उद्देश्य हम सभी को प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करके पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस का उद्देश्य प्लास्टिक की थैलियों के बजाय कागज या कपड़े की थैलियों सहित पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना है, ताकि हम प्लास्टिक बैग के उपयोग को समाप्त कर सकें।

देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन

देश में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन (Single Use Plastic Ban) लग गया है। कुल 19 वस्तुओं पर बैन लगाया गया है। इन वस्तुओं में प्लास्टिक कैरी बैग (75 माइक्रोन से कम मोटाई वाले), प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स, प्लास्टिक के झंडे और गुब्बारों की स्टिक, कैंडी स्टिक या आइसक्रीम स्टिक, प्लास्टिक की प्लेट-कटोरी, प्लास्टिक के गिलास, प्लास्टिक के चम्मच-कांटे-बर्थडे नाइफ, प्लास्टिक स्ट्रॉ, चीनी मिक्स करने की स्टिक जैसी चीजें शामिल हैं।

Exit mobile version