• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम की पैड़ी पर भव्य रूप से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Writer D by Writer D
18/06/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
international yoga day

international yoga day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day ) की व्यापक तैयारियों के अंतर्गत वशिष्ठ पीठाधीश्वर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के संरक्षण एवं प्रतिष्ठित योगाचार्य डॉ. चैतन्य निर्देशन में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विगत लगभग 2 माह से अयोध्या जनपद में बृहद् जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

वशिष्ठ पीठाधीश्वर तीन कलश मंदिर के वर्तमान परंपरा वाहक महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि अत्यंत हर्ष की बात है इस वर्ष “आयुष मंत्रालय, भारत सरकार” ने अयोध्या जनपद में केंद्रीय कार्यक्रम के रूप में श्रीराम की पैड़ी पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day ) समारोह को घोषित किया है।

यह अत्यंत सराहनीय एवं महत्वपूर्ण संदेश वाला ऐतिहासिक घटनाक्रम है। इस समारोह के माध्यम से जहां एक ओर अयोध्या में श्रीराम की पैड़ी एवं भगवान श्रीराम के प्रति अयोध्यावासियों के समर्पण का संदेश विश्वव्यापी होगा। वहीं दूसरी ओर समस्त जनमानस को योग के प्रति जागरुकता एवं नित्य योगाभ्यास के द्वारा मनःशांति एवं आत्म विकास के साथ-साथ विश्वकल्याण का संदेश भी प्रसारित होगा।

यूपी में अब तक करीब एक लाख 32 हजार धार्मिक स्थलों पर हुई कार्रवाई

ई. रवि तिवारी ने बताया कि इस वर्ष श्रीराम की पैड़ी पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day ) समारोह की तैयारी में लगे हुए हैं।

इस अवसर पर विवेक सृष्टि के अध्यक्ष योगाचार्य डॉ चैतन्य ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि योग के सामान्य पाठ्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना एवं आम जनमानस योग के प्रति जागरूक करना एक महान उद्देश्य है। भारत की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष में इस प्रकार का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक घटना है।

रक्षा मंत्रालय की भर्तियों में अग्निवीरों को 10% आरक्षण का स्वागत: सीएमयोगी

हम भारतवासी इस विषय को लेकर अत्यंत गौरवान्वित एवं आह्लादित हैं कि भारत की प्राचीन विधा एवं परम्परा योग को आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक स्वीकार्यता प्राप्त हुई है। विगत 2 वर्षों में कोविड महामारी के दृष्टिगत कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कम संख्या के योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इस वर्ष योग दिवस के व्यापक कार्यक्रमों की योजना बन रही है, जो एक सकारात्मक संदेश है।

Tags: ayodhya newsinternational yoga dayup news
Previous Post

यूपी में अब तक करीब एक लाख 32 हजार धार्मिक स्थलों पर हुई कार्रवाई

Next Post

नगर निगम लखनऊ जोन-2 ने किया सुंदरकांड पाठ, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Absconded
Main Slider

ये संकेत बताते हैं की आप एकतरफा प्यार

20/05/2026
Diabetes
Main Slider

इन मीठी चीज़ो का लुत्फ़ उठा सकते हैं डायबिटीज के मरीज, शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा

20/05/2026
bleach
Main Slider

ब्लीच की जलन से मिलेगी राहत, आजमाएं ये उपाय

20/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Next Post
Bhandara

नगर निगम लखनऊ जोन-2 ने किया सुंदरकांड पाठ, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

यह भी पढ़ें

Pizza

घर पर बनाएं ‘पिज्जा’, खुश हो जाएंगे बच्चे

19/02/2026
CM Yogi

माफियामुक्त, गुंडामुक्त और दंगामुक्त हुआ यूपी, अब सिर्फ विकास की चर्चा : सीएम योगी

19/04/2025
CM Dhami

खिलाड़ी की सफलता से क्षेत्रवासियों, राज्यवासियों और देश की भावनाएं जुड़ती: सीएम धामी

18/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version