• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी से अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू, राजस्‍थान और हरियाणा के लिए कल से

Desk by Desk
10/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, नई दिल्ली, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने गुरुवार को अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू कर दी है। इसके बाद अब यूपी के लोगों को दूसरे राज्‍यों में जाने में सुविधा होगी। हालांकि, बसों के संचालन में तमाम नियम कानून बनाए गए हैं। गुरुवार 10 सितंबर को दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है, जबकि राजस्थान और हरियाणा के लिए 11 सितंबर से बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

मेरे परिवार को लगता है कि मेरा करियर समाप्त हो गया है- संदीप सिंह

दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू

दिल्ली के लिए गुरुवार सुबह 6:00 बजे से बसों का संचालन शुरू हो गया है, जबकि शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से राजस्थान और हरियाणा के लिए बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। बसों को उनके गंतव्य तक रवाना करने से पहले बसों को सैनेटाइज करना अनिवार्य होगा। बसों में जितनी निर्धारित सीटें हैं, उतने ही यात्रियों को बैठने के निर्देश दिए गए हैं। यानी कोई भी व्यक्ति खड़ा होकर बस में सफर नहीं कर पाएगा।

सरकार ने भारत के युवाओं के भविष्य को कुचल दिया-राहुल गांधी, गरीबों को प्रति माह नकद 6000 रुपये देने की मांग की

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एमडी राजशेखर ने कहा के बसों का संचालन शुरू करना हमारे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। कोरोना संक्रमण में दूसरे राज्यों के लिए बसों को शुरू कराया जा रहा है, लेकिन तमाम नियम कानूनों के साथ यात्रियों को सफर कराया जाएगा। यात्रियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा जो यात्री मास्क नहीं पहन कर आएंगे उन्हें परिवहन निगम द्वारा बनवाए गए मास्क बस अड्डों पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

रिटायर्ड दारोगा के बेटे की चाकू से गोदकर बेरहमी से की हत्या, आरोपी अबतक फरार

इसके अलावा बसों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही साथ ड्राइवर और कंडक्टर को भी यह उपलब्ध कराया जा रहा है। अच्छी व्यवस्था के साथ बसों का संचालन शुरू करना हमारी जिम्मेदारी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने भी 12 सितंबर से देश में 82 नई ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि अब जल्द ही परिवहन व्यवस्था बहाल हो जाएगी।

Tags: interstate bus serviceInterstate bus service starts from UPUttar PradeshUttar Pradesh Transport Corporationअंतरराज्यीय बस सेवाउत्तर प्रदेश परिवहन निगमदिल्लीपरिवाहनबस यात्रायात्रायूपी से अंतरराज्यीय बस सेवाशर्तों के साथ करेंगे सफरहरियाणा
Previous Post

मेरे परिवार को लगता है कि मेरा करियर समाप्त हो गया है- संदीप सिंह

Next Post

भारत की संप्रभुता पर नजर रखने वालों के लिए राफेल का इंडक्शन एक बड़ा संदेश : राजनाथ

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
राफेल की वायुसेना में एंट्री Defense Minister Rajnath Singh

भारत की संप्रभुता पर नजर रखने वालों के लिए राफेल का इंडक्शन एक बड़ा संदेश : राजनाथ

यह भी पढ़ें

navneet sehgal

प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में लगभग 31 हजार की आयी कमी : सहगल

21/05/2021
Illegal arms factory

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

12/04/2021

Bihar Board इंटर का मूल्यांकन पूरा, इस तारीख को जारी हो सकते है रिजल्ट

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version