Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

30 करोड़ की अफीम के साथ अंतरराजीज्य तस्कर गिरफ्तार

Arrested

arrested

नई दिल्ली। स्पेशल सेल ने पंजाब, मोगा के रहने वाले एक कुख्यात अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार (Arrested) किया है। इसके कब्जे से 45 किलो अफीम बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि बरामद अफीम की कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है। गिरफ्तार आरोपित, तस्करी करने वाले गिरोह का प्रमुख सदस्य है। मणिपुर से लाई गई अफीम की आपूर्ति आरोपित देश के विभिन्न हिस्सों में कर रहा था। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल पंजाब नंबर की ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कोकरी कलां मोगा, पंजाब निवासी जसवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन सिंह ने बताया कि निरीक्षक विवेकानंद पाठक और कुलदीप सिंह की टीम ड्रग तस्करों पर निगरानी रख रही थी। पुलिस को पता चला कि तस्करी करने वाला गैंग मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर में सक्रिय है। गैंग के सदस्य मणिपुर और म्यांमार की सीमा से अफीम लेकर आते हैं। इस जानकारी के बाद पुलिस तीन चार महीने से निगरानी में जुटी थी। 24 सितंबर को पुलिस को जसवीर के बारे में जानकारी मिली कि वह उत्तराखंड के बाजपुर निवासी दिलबाग के निर्देश पर मणिपुर निवासी लिमनथांग से अफीम खरीद कर सप्लाई करता है।

जसवीर दिल्ली के रहने वाले सुरेंद्र को ड्रग सप्लाई करने के लिए राजघाट डीटीसी डिपो के पास आने वाला है। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। जसवीर सिंह ट्रक से वहां पहुंचा। ट्रक में चावल की बोरियां लदी थीं  जिसमें आरोपी ने अफीम छिपाकर रखी थी। पुलिस ने अफीम के साथ जसवीर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मुंडन कराने जा रहे 50 लोग ट्राली सहित तालाब में डूबे, तीन की मौत

पूछताछ में जसवीर सिंह ने बताया कि वह पिछले 5-6 साल से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। उसने बताया कि बरामद अफीम उसे मणिपुर निवासी लिमनथांग ने उत्तराखंड के बाजपुर निवासी दिलबाग के निर्देश पर दिया था। जांच में पता चला कि जसवीर पेशे से चालक है। दिलबाग ने अफीम तस्करी करने पर ज्यादा पैसे देने का लालच दिया था। जसवीर तस्करी करने के लिए कई बार असम और मणिपुर जा चुका है।

Exit mobile version