• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूल में घुसकर नशेड़ी ने बच्चों को दी आंख फोड़ने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

Writer D by Writer D
16/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
journalist arrested

journalist arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बंथरा इलाके के अलीनगर खुर्द प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को अचानक एक नशेड़ी के पहुंच जाने से हड़कंप मच गया। हाथ में लोहे की चिमटी लेकर स्कूल के अंदर दाखिल हुआ नशेड़ी बच्चों की आंख फोड़ने की धमकी दे रहा था।

उसकी इस हरकत से शिक्षक सहित सभी बच्चे भी काफी सहम गए। हालाकि बाद में स्कूल की शिक्षिकाओं ने हिम्मत जुटाकर उसे वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन नशेड़ी ने उन्हें भी धमकी देते हुए खुद को एक अधिकारी बताकर मौके पर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस को जब मामला पता चला तो पुलिस ने नशेड़ी और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बंथरा इलाके के अलीनगर खुर्द प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रीना त्रिपाठी के मुताबिक सोमवार को स्कूल में कक्षाएं चल रही थी। तभी नशे में धुत गांव का अमित लोहे की चिमटी लेकर अचानक स्कूल के अंदर पहुंच गया और बच्चों की आंख फोड़ने की धमकी देने लगा। उसकी इस हरकत से विद्यालय की शिक्षिकाएं और बच्चे भी दहशत में आ गए। हालाकि काफी हिम्मत जुटाकर शिक्षिकाओं ने उसे वहां से भगाने की कोशिश की, लेकिन नशेड़ी उन्हें भी धमकाने लगा और खुद को अधिकारी बताते हुए उसने पुलिस बुला ली।

चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत आठ चोर गिरफ्तार

जब मौके पर पुलिस पहुंची तो स्कूल की शिक्षिकाओं ने उसे पूरी घटना से अवगत कराने के साथ ही इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी। बताते हैं कि अमित के भाई सुमित ने भी गांव के ही आनंद साहू के घर घुसकर उसकी बहन को चाकू से मार देने की धमकी दी।  उसने एक दिन पहले आनंद की बहन को मारपीट कर जख्मी भी कर दिया था। इसकी शिकायत आनंद ने बंथरा थाने में की थी।

आनंद की माने तो पुलिस से शिकायत करने के कारण ही उससे नाराज होकर दोनों बराबर यह हरकत कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

बहनोई के घर साले साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

मंगलवार व्रत करने से दूर होते हैं सारे कष्ट, जानें व्रत का महत्व और पूजा-विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

blackhead
Main Slider

व्हाइटहेड्स ने छीन ली खूबसूरती, तो ऐसे पाएं छुटकारा

01/06/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से मिलेगा चेहरे को छुटकारा, फॉलो करें ये ब्यूटी हैक्स

01/06/2026
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/06/2026
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Next Post

मंगलवार व्रत करने से दूर होते हैं सारे कष्ट, जानें व्रत का महत्व और पूजा-विधि

यह भी पढ़ें

स्पेन में कोरोना

स्पेन में कोरोना के 24 घंटों में रिकॉर्ड 922 नए मामलों की पुष्टि

25/07/2020
Lucknow High court

रिटायर जज के पास मिली अकूत खजाना, रियल एस्टेट, ट्रस्ट में खपाई काली कमाई

23/02/2023
Cheese Balls

बचे हुए राजमा-चावल से बनाएं ये डिश, नोट कर लें विकास खन्ना की ये रेसिपी

21/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version