• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार के विकास और विजन की निवेशकों ने की तारीफ

Writer D by Writer D
13/01/2023
in उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Investors

Investors praised Yogi government's vision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बेहतर कानून व्यवस्था व राज्य के विकास के लिए स्पष्ट नीति और सही नीयत हो, तो कैसे किसी राज्य का कायाकल्प हो सकता है, इसका उदाहरण उत्तर प्रदेश पेश कर रहा है। कुछ वर्षों पहले जिस प्रदेश में निवेश करने से कारोबारी और उद्योगपति घबराते थे, आज वही प्रदेश निवेश के नजरिये से उनकी पहली पसंद बन गया है। इसकी एक झलक शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के रोड शो में देखने को मिली। ओबेराय होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे व्यवसायी एवं कारोबारी योगी सरकार (Yogi Government) की नीतियों से प्रभावित नजर आए और उत्तर प्रदेश को विकास का एक्सप्रेस-वे बताया।

निवेशकों का यूपी में बढ़ा विश्वास

मोबाइल निर्माता कंपनी लावा के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हरिओम राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत बड़ा मुद्दा था। सीएम योगी के नेतृत्व में आज यूपी में जो बदलाव दिख रहा है, उसने यहां निवेश के लिए उत्सुक व्यापारिक समुदाय और औद्योगिक घरानों का विश्वास बढ़ाया है। प्रदेश में बीते कुछ वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। सड़क और बिजली किसी भी इंडस्ट्री को सेटअप करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि यूपी सरकार इस दिशा में बहुत सराहनीय कार्य कर रही है। प्रदेश में परिवहन को लेकर अच्छी सुविधा तैयार की जा रही है। इंडस्ट्रीज को बढ़ाने के लिए अच्छा माहौल देने के साथ-साथ नए निवेशकों (Investors ) को स्टार्टअप मैकेनिज्म के तहत निवेश के लिए आमंत्रित करना सरकार का बेहतर प्रयास है।

यूपी के पास बहुत क्षमता

उमेन्डस टेक्नोलॉजी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चनन ने कहा कि यूपी के पास बहुत क्षमता है। विकास के लिए जरूरी सभी चीजें यूपी में उपलब्ध है। यूपी के पास अच्छा मैनपावर है, एयर कनेक्टिविटी, एक्सप्रेस-वे का नेटवर्क ये सब विकास में बहुत सहायक साबित होंगे। मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भी अच्छा काम हो रहा है, लेकिन इसमें अभी और आगे बढ़ने की संभावना है।

बीते कुछ महीनों में सरकार ने एमएसएमई कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए जो पहल की है, वह भी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में अच्छा प्रयास है। मुख्यमंत्री ने इंडिया विजन के तहत हमसे उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में और अधिक सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि मैंने यूपी सरकार में काफी ग्रहणशीलता महसूस की है, चाहे वो प्रस्तावों को स्वीकृत करने से जुड़ी हो या तमाम नीतियों में बदलाव से जुड़ी हो। यूपी सरकार का सारा फोकस विकास पर है।

जो 75 वर्षों में नहीं हो सका, अब यूपी में हो रहा

प्रेस्टीजियस ग्रुप के चेयरमैन हेमंत सतेजा ने कहा कि 75 वर्षों में यूपी में जो काम नहीं हो पाया वो अब हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में जिस प्रकार से एक्सप्रेस-वे का जाल बिछ रहा है, डिफेंस कॉरिडोर तैयार हो रहा है, इस बारे में पहले सोचना भी मुश्किल था।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है, उससे न सिर्फ वहां के लोगों का बल्कि हम जैसे निवेशकों (Investors ) का भी भरोसा मजबूत हुआ है। इकॉनमिक डेवलपमेंट के लिए प्रोग्रेसिव पॉलिसीज, 19 लाख से अधिक एमएसएमई, इंफ्रास्ट्रक्चर, सेक्टर डेवलपमेंट, स्टार्टअप इकोकल्चर ने हमारे विश्वास को और मजबूत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के विकास में बड़ा योगदान देने की ओर बढ़ रहा है।

Tags: delhi newsgis road showup gis
Previous Post

पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए नियमित पुलिस व्यवस्था का निर्णय: सीएम धामी

Next Post

टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, स्पेन को रौंदकर शुरू किया विश्व कप अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार कृषि, एमएसएमई, नवाचार व सुशासन पर तैयार कर रही विकास का नया रोडमैप

15/05/2026
CM Dhami
राष्ट्रीय

उत्तराखंड कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% किया गया

15/05/2026
Next Post
Hockey World Cup

टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, स्पेन को रौंदकर शुरू किया विश्व कप अभियान

यह भी पढ़ें

असदुद्दीन ओवैसी

ओवैसी का कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेस अपनी गलतियों पर ध्यान नहीं देती, ऐसी ही रहा तो पार्टी खत्म हो जाएगी

12/11/2020
mahendra singh

डेमजिंग एवं चैनेलाइजेशन कार्य भी समय से पूरा करें : महेन्द्र सिंह

23/05/2021

श्री राम का ननिहाल बनेगा विश्व पर्यटन केंद्र का आकर्षण, पग-पग पर होंगे प्रभु के दर्शन

08/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version