Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

IPL 2020: मुंबई इंडियंस का ट्वीट- बॉलर्स पर रहम करो सूर्या भाई

surya kumar yadav

सूर्या कुमार यादव

नई दिल्ली| मुंबई इंडियंस के बहुत से खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) शुरू होने से पहले ट्रेनिंग कैंप के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में खेला जाएगा। 20 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट को कोरोना वायरस महामारी की वजह से स्थगित कर दिया गया था।

कोरोना वायरस के कारण पांच महीने के ब्रेक में हुये तरोताजा : आरोन फिंच

आईपीएल 2020 को लेकर फैन्स के साथ-साथ खिलाड़ी और फ्रैंचाइजीज भी काफी उत्साहित हैं। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की।

बता दें कि इस बार टीम की नजर पांचवें खिताब पर होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 4 बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाने वाली इकलौती टीम है। मुंबई 2013, 2015, 2017 और 2019 में चैंपियन बन चुकी है।

शोएब अख्तर : बल्लेबाज को बाउंसर मारने के बाद लगा, यह तो मर गया

पूरी टीम इस प्रकार हैं: रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, राहुल चाहर, अनमोलप्रीत सिंह, जयंत यादव, आदित्य तारे, अनुकूल रॉय, धवल कुलकर्णी, क्विंटन डिकॉक, कीरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, मिशेल मैकक्लाघेन, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, नाथन कूल्टर नाइल, मोसिन खान, दिग्विजय देशमुख।

Exit mobile version