Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

IPL 2021: सूर्यकुमार का अर्धशतक, मुंबई ने केकेआर को दिया 153 रनों का लक्ष्य

Suryakumar's half-century

Suryakumar's half-century

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के पांचवें मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 152 रनों पर सिमट गई। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 56 और कप्तान रोहित शर्मा ने 43 रन बनाए। वहीं, केकेआर की तरफ से आंद्रे रसल ने केवल दो ओवरों में 5 विकेट झटके।

इस मुकाबले में केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। मुंबई की शुरुआत खराब रही और केवल 10 रनों के कुल स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने 2 रन के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी के हाथों डिकॉक को कैच करवा टीम को पहला झटका दिया

IPL 2021: मुंबई का गिरा पहला विकेट, सूर्यकुमार ने जड़े तीन चौके

फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने आते ही मोर्चा संभाल लिया और दनदना शॉट लगाते हुए महज 33 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान 6 चौके जमाए जबकि 2 छक्का भी लगाया। 86 के कुल स्कोर पर सूर्यकुमार 56 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर शुभमन गिल को कैच दे बैठे।

सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद मुंबई के बल्लेबाज एक के बाद एक आते गए और पवेलियन लौटते गए। रही सही कसर रसल ने पूरी कर दी। उन्होंने 18वें ओवर में 2 विकेट लिए फिर इसके बाद 20वें ओवर में 3 विकेट लेकर मुंबई की पारी 152 रनों पर समेट दी। केकेआर की तरफ से रसल ने 5,पैट कमिन्स ने दो,वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया।

Exit mobile version