Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

IPL 2021: RCB के सामने 160 रनों का लक्ष्य, पटेल ने झटके पांच विकेट

ipl 2021-mi vs rcb

ipl 2021-mi vs rcb

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण के उद्घाटन मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 159 रन बनाए।

मुंबई की तरफ से क्रिस लीन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। लीन के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 31,ईशान किशन ने 28 और रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से हर्षल पटेल ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए।

IPL 2021: कोहली ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फ़ैसला

इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। मुंबई इंडियंस को पहला झटका रन आउट के रूप में लगा जब रोहित शर्मा खराब कॉल का शिकार हो गए। रोहित 15 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई ने पावरप्ले में 41 रन बनाए। वहीं, 9 ओवर में लिन और सूर्यकुमार ने मिलकर स्कोर को 80 के पार पहुंचाया।

23 गेंद पर 31 रन की पारी खेलकर सूर्यकुमार यादव आउट हुए। जैमिसन ने उनको विकेट के पीछे डिविलियर्स के हाथों कैच करवाया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने 35 गेंद पर 49 रन बनाकर खेल रहे लिन को अपनी ही गेंद पर कैच कर आउट किया। हार्दिक पाड्या के रूप में टीम को चौथा झटका लगा। हर्षल पटेल ने उनको 13 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर वापस भेजा। पांचवां झटका मुंबई को इशान किशन के रूप में लगा। ईशान 19 गेंदों में 28 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

आईपीएल से पहले चेन्नई के फैंस के लिए आई बड़ी खबर, जेसन बेहरेनडोर्फ हुए चेन्नई में शामिल

छठा झटका मुंबई को क्रुणाल पांड्या के रूप में लगा जो 7 रन बनाकर डैन क्रिस्चियन के हाथों कैच आउट हुए। सातवें विकेट के रूप में किरोन पोलार्ड भी सात रन बनाकर हर्षल के चौथे शिकार बने। मुंबई का आठवां विकेट मार्को जैनसेन के रूप में गिरा जो खाता भी नहीं खोल सके और हर्षल पटेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। 9वीं सफलता आरसीबी को आखिरी गेंद पर मिली जब राहुल चाहर बिना खाता खोले रन आउट हो गए।

उधर, हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट झटके। हर्षल का ये आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हर्षल के अलावा वॉशिंगटन सुंदर और काइल जैमिसन ने 1-1 विकेट लिया।

Exit mobile version