• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2022: बेंगलुरु ने लखनऊ को 18 रनों से दी मात

Writer D by Writer D
20/04/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (96) की कप्तानी पारी और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (25 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को मंगलवार को 18 रन से हरा दिया।

बेंगलुरु ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 181 रन बनाये जबकि लखनऊ की टीम आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। बेंगलुरु की सात मैचों में यह पांचवीं जीत है और वह तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है जबकि लखनऊ की टीम सात मैचों में तीसरी हार के साथ चौथे स्थान पर है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने तीसरे ही ओवर में क्विंटन डी कॉक को गंवाया। जोश हेजलवुड ने डी कॉक को निपटाने के बाद मनीष पांडेय को 33 के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। कप्तान लोकेश राहुल और क्रुणाल पांड्या ने तीसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। राहुल 24 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए।

दीपक हुड्डा 13 रन बनाकर टीम के 100 के स्कोर पर आउट हुए। कुणाल पांड्या 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब तक बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले आयुष बदौनी दबाव नहीं झेल पाए और 13 रन बनाकर आउट हो गए। बदौनी को हेजलवुड ने अपना तीसरा शिकार बनाया। हेजलवुड ने फिर मार्कस स्टॉयनिस (24) को आउट कर लखनऊ का बचा खुचा संघर्ष समाप्त कर दिया।

लखनऊ को आखिरी ओवर में 31 रन चाहिए थे और मैच बेंगलुरु की झोली में जा चुका था। डैथ ओवरों में लखनऊ की बल्लेबाजी दबाव में दम तोड़ गयी। हेजलवुड ने 25 रन देकर चार विकेट झटके।बेंगलुरु 10 अंकों के साथ अंक तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गई है बेंगलुरु की टीम को हालांकि अभी अपना नेट रन रेट देखना होगा। लेकिन यह एक अच्छा टीम प्रयास था। जहां पहले फ़ाफ़ ने जादू बिखेरा, वहीं हेज़लवुड ने दिखाया कि वह क्यों वर्तमान समय के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज़ों में से एक हैं।

डी वाई पाटिल स्पोर्टस अकादमी स्टेडियम पर टास हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरे रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले ही ओवर में दो झटके लगे जब दुष्मंत चमीरा की पांचवीं गेंद पर अनुज रावत (चार) और छठी गेंद पर विराट कोहली बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गये मगर दूसरे छोर पर टिके डु प्लेसिस के इरादे खतरनाक थे जिसका अहसास लखनऊ के खिलाड़ियों को ओवर दर ओवर होता चला गया।

डु प्लेसिस ने एक छोर पर टिक कर धुआंधार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुये 96 रन मात्र 64 गेंदों में ठोक दिये जिसमें उनके दो जानदार छक्के और 11 चौके शामिल थे । शतक की ओर बढ़ रहे डु प्लेसिस की पारी का अंत जेसन होल्डर ने किया जब पारी के अंतिम ओवर में धीमी बाउंसर को उड़ाने के प्रयास में वह डीप बैकवर्ड स्कावयर पर खड़े स्टॉयनिस के हाथों लपके गये।

इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल (23) और शाहबाज अहमद (26) ने कप्तान का भरपूर साथ देते हुये टीम के स्कोर को संवारने में महती योगदान दिया। लखनऊ की ओर से चमीरा और होल्डर ने दो दो विकेट चटकाये जबकि कृणाल पांड्या को एक विकेट मिला। शाहबाज दुर्भाग्यशाली तरीके से रन आउट हुये।

Tags: crikcet newsIPLipl 2022RCBvsLSGsports news
Previous Post

दलित किशोर की पिटाई व पैर चटवाने का वीडियो आया सामने, आठ गिरफ्तार

Next Post

घर में मिले दादी और पोते के शव, नोट में लिखी ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
Next Post
The entire family was found dead

घर में मिले दादी और पोते के शव, नोट में लिखी ये बात

यह भी पढ़ें

Ashutosh Tandon

आशुतोष टंडन की सेहत में मामूली सुधार, अभी भी आईसीयू में ही

17/07/2023
Shot

युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावर फरार

19/10/2021
Kanwar Yatra

महिला कांवड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को 10 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मी तैनात, महिला हेल्प डेस्क बनाए गए

13/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version